बिहार एमएलसी चुनाव जेडीयू का सामाजिक संतुलन पर जोर, महिला और पिछड़ा वर्ग को मिला मौका

बिहार एमएलसी चुनाव जेडीयू का सामाजिक संतुलन पर जोर, महिला और पिछड़ा वर्ग को मिला मौका
बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा और गठबंधन की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और इसमें सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है।

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा और गठबंधन की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और इसमें सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है।

राजीव रंजन ने बताया कि जेडीयू की सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के संदेश को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पार्टी ने अपनी सूची में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है, जिससे आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों को भी प्राथमिकता दी है। उम्मीदवार चयन में अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जेडीयू की ओर से घोषित उम्मीदवारों में निशांत कुमार का नाम भी शामिल है, जिन्हें एक लोकप्रिय युवा नेता के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा डॉ. भारती मेहता, जो पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हैं, और शिवानी प्रजापति, जो पश्चिम चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं, को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ललन प्रसाद को भी सूची में स्थान मिला है।

राजीव रंजन ने कहा कि इन सभी नामों का चयन पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि घटक दलों के बीच आपसी सहमति और समन्वय के साथ यह निर्णय लिया गया है, जिससे गठबंधन की एकजुटता भी दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और अन्य जो भी घटक दल हैं, सामाजिक संरचना का संतुलन साधा गया है। पूरे समन्वय और सामंजस्य के साथ घटक दलों के परस्पर सहमति से उम्मीदवारों की जो घोषणा है, उससे बिल्कुल स्पष्ट है कि समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की गई है।

वहीं, उन्होंने पटना में कोचिंग संस्थानों से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। राजीव रंजन ने कहा कि खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि रोशन आनंद के जेल जाने के बाद अब खान सर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पटना पुलिस जांच कर रही है। जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Jun 2026 12:15 AM IST

Tags

Next Story