बिहार मुजफ्फरपुर में एसटीएफ की दोहरी कार्रवाई, हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड भी दबोचा

बिहार मुजफ्फरपुर में एसटीएफ की दोहरी कार्रवाई, हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड भी दबोचा
बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया, जबकि एक अन्य कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की पहली कार्रवाई पानापुर थाना क्षेत्र में की गई।

मुजफ्फरपुर, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया, जबकि एक अन्य कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की पहली कार्रवाई पानापुर थाना क्षेत्र में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने महेश कुमार राय, मुकेश राम और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तीनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में जुटे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 1,600 रुपए नकद, एक पहचान पत्र तथा सोने जैसा दिखने वाला हनुमानी लॉकेट बरामद किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में पानापुर (मीनापुर) थाना में संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है। एसटीएफ की दूसरी कार्रवाई मोतीपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां साहेबगंज थाना के मोस्ट वांटेड अपराधी आकाश कुमार को साहेबगंज मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आकाश कुमार साहेबगंज थाना कांड संख्या 287/23 में दर्ज लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आकाश कुमार के खिलाफ साहेबगंज थाना में लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह क्षेत्र में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संदिग्ध रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Jun 2026 4:49 PM IST

Tags

Next Story