बिहार पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में चोरनिया गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब पुलिस यहां एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

मुजफ्फरपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में चोरनिया गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब पुलिस यहां एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इस भिड़ंत में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया गया कि मंगलवार की रात पास्को एक्ट एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले के आरोपी भिखारी राय और अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चोरनिया गाँव पहुंची थी।

आरोप है कि छापामारी के दौरान आरोपी द्वारा हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्रित कर पुलिस पर भारी पथराव कर लाठी-डंडा एवं फायरिंग करते हुए हमला किया गया। प्राप्त सूचनानुसार छापेमारी दल पर आरोपी पक्षों द्वारा फायरिंग की गई। इस बीच, पुलिस ग्रामीणों की भीड़ में फंस जाने एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए गायघाट के पुलिस अवर निरीक्षक और थानाध्यक्ष राजा सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करते हुए किसी तरह जान बचाकर वहां से अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ निकल पाए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस हमले में जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना में थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं दो गृह रक्षक के जवान घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस झड़प में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जिसकी पहचान जगत वीर राय के रूप में की गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 11:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story