बिहार सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया

बिहार सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जगदीशपुर से विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन अत्यंत ही दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत प्रदान करें।

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा, विनम्र श्रद्धाजलि! जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री और विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने एक्स पोस्ट में लिखा जगदीशपुर के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जदयू सांसद संजय झा ने एक्स पोस्ट में लिखा जदयू के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जगदीशपुर के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

विधायक माधव आनंद ने दुख जताते हुए लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी की लंबी बीमारी के पश्चात निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है, जिससे मन गहरे शोक और व्यथा से भर गया है। मैं दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य, साहस और आत्मबल प्रदान करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Dec 2025 1:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story