बिहार वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा, भोज में शामिल होने जा रहे 11 बच्चों की मौत, बाकी की तलाश

बिहार  वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा, भोज में शामिल होने जा रहे 11 बच्चों की मौत, बाकी की तलाश
बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाने के अंतर्गत रामपुर श्यामचंद पंचायत में एक नाव पलटने से 11 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वैशाली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाने के अंतर्गत रामपुर श्यामचंद पंचायत में एक नाव पलटने से 11 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी एक नाव पर सवार होकर भोज खाने के लिए जा रहे थे। 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर ढाब (जलभराव क्षेत्र) के दूसरी ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की गई। अब तक 11 बच्चों के शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 11 बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे हैं। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बिहार कांग्रेस ने लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने की हृदय विदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 10:36 PM IST

Tags

Next Story