बॉलीवुड: बिपाशा बसु ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, बताया कौन है देवी का ‘पसंदीदा इंसान’

बिपाशा बसु ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई, बताया कौन है देवी का ‘पसंदीदा इंसान’
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता हीरक बसु को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी के सबसे पसंदीदा इंसान उनके पिता यानी देवी के 'ददुआ' हैं। शेयर किए गए वीडियो मोंटाज में बिपाशा ने परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पलों को कैद किया।

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता हीरक बसु को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी के सबसे पसंदीदा इंसान उनके पिता यानी देवी के 'ददुआ' हैं। शेयर किए गए वीडियो मोंटाज में बिपाशा ने परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पलों को कैद किया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो मोंटाज को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, " दुनिया के बेस्ट पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ, खुश, मजाकिया और आनंद में रहें। हम सब खुशकिस्मत हैं कि आप हमारे पापा हैं। देवी के पसंदीदा इंसान- ददुआ को हैप्पी बर्थडे अगेन।"

वीडियो में बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी के साथ हीरक बसु के प्यारे पल शामिल हैं। वीडियो में छुट्टियों की तस्वीरें भी हैं। बसु ने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में 'आई लव यू डैडी' गाने को एड किया, जो इसे और खास बनाता है।

बिपाशा का अपने पिता से दोस्त वाला रिश्ता है। फादर्स डे के मौके पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनका पिता से खास लगाव है और दुनिया के सबसे खास पिता हैं।

बिपाशा बसु के पिता, हीरक बसु सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां, ममता हाउस वाइफ हैं। अभिनेत्री की दो बहनें हैं: बड़ी बहन का नाम विदिशा और छोटी बहन का नाम विजयेता है। बिपाशा ने शादी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से की है। दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। अगस्त 2022 में अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

करियर की बात करें तो बिपाशा ने साल 2001 में 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा, वह 'जिस्म', 'धूम 2', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने हॉरर फिल्मों जैसे 'राज', 'राज 3डी' और 'अलोन' में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। अभिनेत्री साल 2020 में वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2025 9:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story