बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता साजिद पठान ने बिश्नोई गैंग से मिली हालिया धमकियों और वाई+ सुरक्षा कवर पर शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बावजूद राजनीतिक गतिविधियां जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं सरकार का और कांग्रेस के सभी सीनियर नेताओं व सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने गुरुवार को सरकार को चेताया और उसके बाद मुझे गवर्नमेंट की ओर से वाई+ सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह सुरक्षा है और आगे देखो क्या होता है।
हाल ही में मिली धमकियों को लेकर किसी व्यक्ति विशेष पर शक है क्या? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लोकल के अंदर कोई बंदा गैंग के साथ मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकल का कोई व्यक्ति गैंग के साथ मिलकर आज की दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पीछे पड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद गरीब आदमी हूं। मेरे पास न पैसे हैं और न कुछ और देने को। ये लोग जरूरी कोई राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पीछे पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी जरूर से जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने बताया कि बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद मैंने अपने परिवारवालों को चेताया है कि अपने नीजि काम थोड़ा कम करों और अगर बाहर जा रहे हो तो डिपार्टमेंट के साथ जाओ और आओ। उन्होंने बताया कि मैंने अपने परिवार के सदस्यों को समझाया है कि जरूरत पड़े तभी बाहर जाओ, जब तक मामले की पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती है।
वहीं, मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी और इसके कारण आए दिन हो रही घटनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार को निश्चित रूप से इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में बारिश के कारण कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए हम दुआ करते हैं कि इधर भी अच्छी बारिश हो।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 July 2026 10:39 PM IST












