भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है राहुल सिन्हा
कोलकाता, 3 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा के नाम की घोषणा की। इसके लिए भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं पार्टी का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि यह नॉमिनेशन सिर्फ मेरी अपनी मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि हर कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह पहचान उन लोगों के लिए एक नई प्रेरणा है जो चुपचाप काम कर रहे थे। मैं संसद में ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने का वादा करता हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज इस पवित्र दिन पर मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। एक मैसेज पूरे बंगाल में गया है, वर्कर्स में गया है कि निराशा के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी सबका ख्याल रखती है। यदि आप सही रास्ते पर चलते हैं तो आपको बहुत कुछ मिलेगा। आज पार्टी ने ये प्रमाणित कर दिया है। इससे सभी कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीद जगेगी कि पार्टी नेतृत्व कभी न कभी हमें भी कोई जिम्मेदारी देगी। मुझे कई लोगों ने कई बार कहा कि आपको कुछ नहीं मिलता है, आज पार्टी ने जो भी मुझे जिम्मेदारी दी है, सही समय पर सही निर्णय लिया है। पुराने कार्यकर्ताओं में नया जोश जगेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि मैं राज्यसभा में पश्चिम बंगाल की असली तस्वीर दिखाऊंगा। हमारे प्रधानमंत्री देश में इतना अच्छा काम कर रहे हैं और विपक्ष उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। हम इसके खिलाफ जरूर आवाज उठाएंगे, क्योंकि बंगाल में नई सरकार आएगी, ऐसी विनाशकारी सरकार जाएगी और जब नई सरकार आएगी तो बंगाल नई भूमिका में उभरेगा।
टीएमसी के राज्यसभा नॉमिनेशन पर राहुल सिन्हा ने कहा कि तृणमूल बंगाली, बंगाली चिल्लाती है, लेकिन जब राज्यसभा में कैंडिडेट भेजने का समय आता है तो आधे बंगाली और आधे हिंदी बोलने वाले होते हैं। इसका क्या मतलब है? अगर वे बंगाली और बंगाली प्रेम की इतनी बातें कर रहे हैं, तो उन्होंने दो हिंदी बोलने वालों को क्यों भेजा? असल बात यह है कि उनके पास कोई पॉलिसी नहीं है। वे अफवाहें फैलाने का काम करते हैं।
टीएमसी सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि सारे युवा काम के लिए बाहर जा रहे हैं। इसमें किसकी गलती है? प्रदेश में कोई उद्योगपति निवेश नहीं कर रहा है। यह गलती सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 March 2026 10:43 PM IST












