छात्रों पर हो रहे अत्‍याचार और प्रदेश सरकार की तानाशाही नहीं चलने देगी भाजपा चंपई सोरेन

छात्रों पर हो रहे अत्‍याचार और प्रदेश सरकार की तानाशाही नहीं चलने देगी भाजपा चंपई सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपई सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) क्वालिफाइड छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट और पुलिस लाठीचार्ज पर प्रदेश सरकार की आलोचना की।

रांची, 22 अगस्‍त (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपई सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) क्वालिफाइड छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट और पुलिस लाठीचार्ज पर प्रदेश सरकार की आलोचना की।

चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा विपक्ष की भूमिका में है और प्रदेश सरकार की तानाशाही नहीं चलने देगी। उन्‍होंने कहा कि अगर छात्रों पर अत्‍याचार हुए तो हर जगह विरोध होगा और हालात गृहयुद्ध जैसे हो सकते हैं।

दरअसल, जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन शुक्रवार को रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में टकराव में बदल गया। तीनों जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के समर्थकों के बीच झड़प हुई।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह से काम न करें, वरना विरोध प्रदर्शन बढ़ेंगे और हालात गृहयुद्ध जैसे हो सकते हैं। छात्र और युवा बहुत अनुशासित थे। उनके पास हाथ-पैर थे और वे जवाबी कार्रवाई कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

भाजपा नेता ने छात्रों के अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि छात्रों ने अपना अनुशासन बनाए रखा। इसके उलट, लोगों को जबरन उनके झंडों के साथ लाया गया और छात्रों की पिटाई के लिए उनका इस्तेमाल किया गया, लेकिन छात्रों ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। छात्र इतने अनुशासित इसलिए थे, क्योंकि वे जानते हैं कि यह उनकी लड़ाई है। यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है। यह रोजगार के लिए लड़ाई है। यह एक गैर-राजनीतिक संघर्ष है।

उन्‍होंने कहा कि अगर छात्रों पर अत्‍याचार होगा तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। झारखंड सरकार की तानाशाही बढ़ती जा रही है। जेपीएससी को रद्द करने की क्‍या जरूरत थी? सरकार ने छात्रों के साथ छल करते हुए नौकरी बेचने का काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story