मानवीय रुचि: दिल्ली चुनाव भाजपा ने तीसरी सूची की जारी, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा

दिल्ली चुनाव  भाजपा ने तीसरी सूची की जारी, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को एक उम्मीदवार की अपनी तीसरी सूची जारी की है। पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को एक उम्मीदवार की अपनी तीसरी सूची जारी की है। पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा है।

करावल नगर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए मोहन सिंह बिष्ट ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नाम न होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। पार्टी ने करावल नगर से बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। पार्टी के इस कदम पर मोहन सिंह बिष्ट ने अपनी असहमति जताते हुए कहा था कि कपिल मिश्रा को उनकी जगह लाना पार्टी का गलत कदम है। उनकी नराजगी की खबरों के बीच भाजपा ने उन्हें अब मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने बीते शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।

पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। जबकि हरीश खुराना को मोती नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने पिछले सप्ताह भी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Jan 2025 9:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story