भाजपा नेता अशोक चौधरी ने नितिन नवीन के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर जताई खुशी

भाजपा नेता अशोक चौधरी ने नितिन नवीन के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर जताई खुशी
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नाम का ऐलान बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर किया। इस पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि खुशी की बात है कि नितिन नवीन अब राज्यसभा जाएंगे।

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नाम का ऐलान बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर किया। इस पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि खुशी की बात है कि नितिन नवीन अब राज्यसभा जाएंगे।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा ने नितिन नवीन को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर आगे किया है। नितिन नवीन हम लोगों के साथी रहे हैं। वह हमारे साथ मंत्री रहे हैं और हमारे प्रतिनिधि भी रहे हैं। हमारे लिए खुशी की बात है कि वह राज्यसभा जाएंगे। वे अपने कार्यकाल में भाजपा को और मजबूती देंगे। वहीं, शिवेश राम हमारे मित्र हैं, विधायक भी रहे हैं, कॉलेज के दौर से हम मित्र हैं, दलित समाज से आते हैं, राज्यसभा के लिए टिकट मिलना बड़ी बात है, उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं।

दूसरी ओर, पटना में जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर जश्न मनाया। यहां कुछ कार्यकर्ताओं ने बातचीत में कहा कि हम पिछले एक साल से निशांत कुमार के राजनीति में आने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वह समय आ गया है जब वे सक्रिय रूप से राजनीति में प्रवेश करेंगे। कार्यकर्ता ने बताया कि होली के बाद निशांत कुमार जदयू ज्वाइन कर सकते हैं।

अन्य कार्यकर्ताओं से जब यह पूछा गया कि क्या वे बिहार से जदयू की ओर से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इस पर जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पार्टी स्तर पर तय होगा। हम चाहते हैं कि बस निशांत कुमार पार्टी में आएं। वे युवा हैं, उनके आने से हम जैसे कार्यकर्ता काफी खुश होंगे।

निशांत कुमार के राजनीति में आने के कयास उस वक्त तेज होने लगे हैं, जबसे बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्रियों ने निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री को लेकर सकारात्मक बयान दिए। हालांकि, निशांत कुमार के राजनीति में आने का फैसला पार्टी स्तर पर लिया जाएगा। अभी, निशांत की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story