भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा
बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में बेंगलुरु की मौजूदा स्थिति, बारिश से उत्पन्न समस्याओं और बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में बेंगलुरु की मौजूदा स्थिति, बारिश से उत्पन्न समस्याओं और बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बेंगलुरु में बारिश शुरू हो चुकी है और आम जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार के पास अब तक यह स्पष्टता नहीं है कि शहर का प्रभारी मंत्री कौन है? उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया।

भाजपा सांसद ने कहा कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं, मेट्रो परियोजनाओं में बाधाएं हैं और बुनियादी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन सरकार आंखें बंद कर बैठी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना इंजन के कार नहीं चलाई जा सकती। मुख्यमंत्री को अब इस अंतहीन अव्यवस्था पर रोक लगाकर बेंगलुरु को राहत देनी चाहिए।

इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का प्रतीक बन गई है। उनका कहना है कि परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले किसानों से न तो पर्याप्त चर्चा की गई और न ही उन्हें विश्वास में लिया गया। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता और उचित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी भूमि अधिग्रहण से पहले स्पष्ट जानकारी, परामर्श और पारदर्शिता का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवकुमार प्रधानमंत्री के नाम का सहारा लेकर अपनी परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि किसानों की जमीन किसी की निजी जागीर नहीं है और सरकार को उनकी सहमति तथा विश्वास हासिल किए बिना आगे नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर निखिल कुमारस्वामी से बातचीत की और किसानों के हित में चल रहे आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर राज्य में राजनीतिक बहस लगातार तेज हो रही है। विपक्षी दल सरकार पर किसानों की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार परियोजना को विकास के लिए आवश्यक बता रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Jun 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story