भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल को शांत करने के लिए कर रही काम, हमले बर्दाश्त नहीं करेगी खगेन मुर्मु

भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल को शांत करने के लिए कर रही काम, हमले बर्दाश्त नहीं करेगी खगेन मुर्मु
भाजपा सांसद खगेन मुर्मु ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मालदा, 20 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद खगेन मुर्मु ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सांसद ने कहा कि आज शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में विकास के लिए काम हो रहा है और ऐसी स्थिति में अगर कोई शरारतपूर्ण गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को पश्चिम बंगाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम बंगाल को शांत करने के लिए काम कर रहे हैं।

सांसद खगेन मुर्मु ने कहा कि भाजपा की ओर से समिक भट्टाचार्य ने साफ कर दिया है कि अब यहां पर कोई हमलेबाजी नहीं करेगा। अगर कोई करेगा, तो उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नेता शरारतीपूर्ण गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है या कोई किसी का दफ्तर तोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित है।

इसके अलावा, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीएमसी गुंडागर्दी करने वाली पार्टी है, जिसने हमेशा से ही लोगों के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है।

उनके मुताबिक, टीएमसी ने 15 साल के शासनकाल में पूरे तंत्र को अपने कब्जे में लेकर लोगों के हितों को अनदेखा करने का काम किया है। इन लोगों ने गुंडागर्दी करने वाले लोगों को सपोर्ट किया है। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हो गई, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभी टीएमसी के लोगों को यह गलतफहमी है कि सत्ता में टीएमसी की सरकार है। सब कुछ उसी के इशारे पर हो रहा है लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग भी हमले में संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फौरन उन्हें सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 4:43 PM IST

Tags

Next Story