भाजपा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाने की कर रही कोशिश संदीप दीक्षित

भाजपा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाने की कर रही कोशिश संदीप दीक्षित
इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर गलत तरह से कार्रवाई करने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में इससे पहले भी कई बार इस तरह के प्रदर्शन देखने को मिले थे।

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर गलत तरह से कार्रवाई करने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में इससे पहले भी कई बार इस तरह के प्रदर्शन देखने को मिले थे।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमने बार-बार कहा है कि इस देश में पहले भी ऐसे प्रदर्शन हुए हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो कोई बात नहीं। हमने कई बार प्रदर्शन का सामना किया है। आप किसी व्यक्ति को हिरासत में ले सकते हैं और शाम को रिहा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इससे बड़े भी प्रदर्शन देखे हैं। लोग पत्थरबाजी भी करते थे। दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि ये प्रदर्शन भाजपा के नेताओं को पसंद नहीं आया है। इसीलिए नियमों से हटकर कार्रवाई की जा रही है। ये लोग अब विरोध प्रदर्शन को भी अपराध की श्रेणी में ला रहे हैं, इसीलिए शोर मचा रहे हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री को अहंकार आ गया है और वे किसी की सुन नहीं रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अब देश में पुलिस कानून से नहीं चल रही है बल्कि भाजपा नेताओं के हिसाब से चलाई जा रही है। ये लोग कभी भी किसी के खिलाफ कोई भी केस बनाकर उसे जेल में डाल देंगे, जो कानून इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है उसे भी करने लगते हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।

संदीप दीक्षित ने कहा कि भाजपा देश में कुछ भी कर सकती है। अगर हम लोग इसका विरोध करेंगे तो भाजपा को खराब लग जाता है और वह उसके खिलाफ कानून से हटकर कार्रवाई करने लगती है, जिस तरह से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है। इस तरह आज तक नहीं हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story