बीएमसी चुनाव में हारने के बाद राहुल गांधी और विपक्षी दल ईवीएम को दोषी ठहराएंगे किरीट सोमैया

बीएमसी चुनाव में हारने के बाद राहुल गांधी और विपक्षी दल ईवीएम को दोषी ठहराएंगे  किरीट सोमैया
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईवीएम को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मुंबई में बीएमसी का चुनाव हारेंगे तो यह लोग एक बार फिर ईवीएम को दोषी ठहराएंगे।

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईवीएम को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मुंबई में बीएमसी का चुनाव हारेंगे तो यह लोग एक बार फिर ईवीएम को दोषी ठहराएंगे।

भाजपा नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब कर्नाटक के एक सर्वे में ईवीएम पर 83 फीसदी से ज्यादा लोगों ने भरोसा जताया है।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि असल में, कुछ ही दिन पहले केरल में ईवीएम से लोकल बॉडी चुनाव हुए थे। तिरुवनंतपुरम जैसी जगहों पर भाजपा और दूसरी जगहों पर कांग्रेस जीती, और राहुल गांधी ने नतीजों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इन जगहों से आए चुनावी परिणामों का राहुल गांधी ने स्वागत किया। सवाल यह है कि जब दूसरी जगह पर चुनाव ईवीएम से होते हैं और वहां कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हारते हैं तो ईवीएम को निशान क्यों बनाया जाता है।

भाजपा नेता ने कहा कि अब, मुंबई, महाराष्ट्र में चुनाव हो रहे हैं। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में हारने के बाद, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे रोना शुरू कर देंगे और ईवीएम पर इल्जाम लगाएंगे।

भाजपा नेता ने तर्क दिया कि अगर कर्नाटक और केरल में ईवीएम ठीक हैं तो मुंबई, महाराष्ट्र में ईवीएम कैसे खराब हो जाती हैं। जब ईवीएम से चुनाव जीतते हैं तो सबकुछ ठीक है। लेकिन जब वे मुंबई या महाराष्ट्र में हारते हैं, तो वे फिर से रोना शुरू कर देंगे। यह सिर्फ विपक्ष का बस एक बहाना है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बुलेट ट्रेन की तारीख की घोषणा करने पर उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि यह एक अच्छी खबर है। महाराष्ट्र में अब वंदे भारत स्लीपर चलेगी। आम आदमी को भी बेहतर सुविधा ट्रेनों में दी जाएगी।

बताते चलें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 15 अगस्त 2027 से देश में बुलेट ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री ने तो बुलेट ट्रेन की सवारी करने के लिए अभी से टिकट खरीदने की अपील भी कर दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jan 2026 8:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story