बॉलीवुड में 12 साल पूरे होने पर यादों में खोए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पोस्ट कर बोले- 'समय कितनी तेजी से बीतता है'

बॉलीवुड में 12 साल पूरे होने पर यादों में खोए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पोस्ट कर बोले- समय कितनी तेजी से बीतता है
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक्शन, डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके को उन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर की शुरुआत से जुड़ी यादें साझा कीं। दरअसल, टाइगर ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' के प्रमोशन का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका उत्साह और मेहनत साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया और बताया कि समय कितनी तेजी से बीत गया।

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक्शन, डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके को उन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर की शुरुआत से जुड़ी यादें साझा कीं। दरअसल, टाइगर ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' के प्रमोशन का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका उत्साह और मेहनत साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया और बताया कि समय कितनी तेजी से बीत गया।

टाइगर श्रॉफ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में वह फिल्म 'हीरोपंती' के गाने 'पप्पी' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी एनर्जी और फिटनेस देखने लायक है। वह स्टेज पर फैंस के साथ डांस करते दिख रहे हैं और हाई जंप करते हुए किक मारते भी दिख रहे हैं। यह वीडियो तब का है, जब टाइगर इंडस्ट्री में आए ही थे। उन्होंने मेहनत के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस पोस्ट के साथ टाइगर ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हे भगवान... समय कितनी तेजी से बीतता है। यह मेरा पहला प्रमोशनल इवेंट था, तब मैं एक छोटा बच्चा था।"

उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके करियर में निभाए गए किरदारों की सराहना कर रहे हैं।

फिल्म 'हीरोपंती' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की थी, जो मुश्किल हालात और विरोध के बावजूद अपने प्यार के लिए लड़ते हैं। इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और ड्रामा देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इस फिल्म से अभिनेत्री कृति सेनन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। टाइगर और कृति की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और दोनों रातोंरात चर्चा में आ गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 10:50 PM IST

Tags

Next Story