Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 01 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
01 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 1 Jun 2025 1:36 PM IST

    यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया सामने

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक लगातार ऐसी बयानबाजी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रही है और यह देश के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाता है और यह सेना के मनोबल को गिराने वाली भाषा है। हमारी सरकार और सेना का संकल्प है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।"

  • 1 Jun 2025 1:29 PM IST

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी नेता कमलजीत का करारा जवाब

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा नेता कमलजीत सहरावत ने कहा, "ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे और सबूत की मांग की थी। सेना के शौर्य को पूरे देश ने देखा है और विश्व ने माना है। किस तरह से पाकिस्तान घुटनों पर आया है ये हमारे समाने है। खरगे जी का बयान सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करता है।"

  • 1 Jun 2025 1:07 PM IST

    ब्रिटने सेना को अभूतपूर्व गति से कार्य करने की शक्ति प्रदान करेंगे-रक्षा सचिव जॉन हेली

    ब्रिटेन के रक्षा सचिव जॉन हेली ने कहा हम अपनी सेना को अभूतपूर्व गति से कार्य करने की शक्ति प्रदान करेंगे। जहाजों, विमानों, टैंकों और ऑपरेटरों को आपस में जोड़ेंगे ताकि वे महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत साझा कर सकें और अधिक दूरी तक तेजी से हमला कर सकें।

  • 1 Jun 2025 1:06 PM IST

    ब्रिटेन ने अपनी 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की

    ब्रिटेन ने अपने सैन्य उपकरणों और सेवाओं के लिए 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन की अध्यक्षता वाली टीम ने तैयार की है। 130 पन्नों की इस रिपोर्ट में चीन को जटिल चुनौती बताया है। क्योंकि चीन कई बार रूस और ईरान, उत्तर कोरिया के साथ सहयोग करने को तैयार रहा है। रिपोर्ट में रूस को बड़ा खतरा बताया है

  • 1 Jun 2025 1:05 PM IST

    यदि हम चीन के बारे में चिंतित हैं, तो हमें रूस के बारे में भी चिंतित होना चाहिए-कालास

    यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक काजा कालास ने कहा  यूरोप चीन-रूस खतरे को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखता है। उन्होंने कहा था कि जब चीन और रूस मिलकर सौ वर्षों में न देखे गए परिवर्तनों और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन की बात करते हैं, तो हम सभी को बेहद चिंतित होना चाहिए। यदि हम चीन के बारे में चिंतित हैं, तो हमें रूस के बारे में भी चिंतित होना चाहिए।

  • 1 Jun 2025 12:25 PM IST

    यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व -मायावती

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा देश के विभिन्न राज्यों में से ख़ासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहाँ कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।

  • 1 Jun 2025 12:10 PM IST

    शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा ,राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम

    पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के ठीक 2 दिन बाद  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा है। शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद ये उनका पहला पश्चिम बंगाल दौरा है। राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से मोदी के बाद शाह के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

  • 1 Jun 2025 11:53 AM IST

    देश व यूपी में कानून का राज सही से नहीं चल रहा -मायावती

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने आज रविवार 1 जून को कानून व्यवस्था को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई पोस्ट साझा कर यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा कानून का राज सही से नहीं चल रहा।

  • 1 Jun 2025 11:28 AM IST

    युवा सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की 8 जून को सगाई

    उत्तरप्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को तय हो गई है। दोनों नेता और प्लेयर की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

  • 1 Jun 2025 10:56 AM IST

    एनसीपी के सभी 7 विधायक एनडीपीपी में हुए शामिल

    नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सभी सात विधायक सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो गए हैं। सदन के अध्यक्ष ने विलय के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। अब एनसीपी विधायकों के विलय के साथ ही विधानसभा में एनडीपीपी विधायकों की संख्या की संख्या 25 से बढ़कर 32 हो गई है

Created On :   1 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story