Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 मार्च 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 March 2026 5:43 PM IST
मिसाइल हमले से ओमान में तेल टैंकर में लगी भीषण आग
मिसाइल हमले से ओमान में तेल टैंकर में भीषण आग लग गई है। तेल टैंकर का नाम स्काईलाइट बताया जा रहा है।
- 1 March 2026 5:38 PM IST
लखनऊ खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन, कैंडल मार्च का ऐलान
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। छोटे इमामबाड़े के आसपास बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए शोक जताया।
- 1 March 2026 5:27 PM IST
एक संप्रभु देश के नेता की हत्या और सत्ता परिवर्तन के लिए उकसाना अस्वीकार्य- चीन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक वांग यी ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले अस्वीकार्य हैं। वांग यी ने कहा कि चीन का रुख सैन्य कार्रवाई की तत्काल समाप्ति है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि बीजिंग का रुख संवाद और बातचीत की ओर लौटना और एकतरफा कार्रवाइयों का संयुक्त विरोध करना है। वांग यी ने कहा कि एक संप्रभु नेता की खुलेआम हत्या और सत्ता परिवर्तन के लिए उकसाना अस्वीकार्य है।
- 1 March 2026 5:22 PM IST
कश्मीर में दो दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बंद
कश्मीर में बढ़ रहे प्रदर्शन के चलते दो दिनों के लिए स्कूल और कॉलेजों के बंद होने का ऐलान कर दिया गया है।
- 1 March 2026 4:49 PM IST
मिडिल ईस्ट की स्थिति पर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
मिडिल ईस्ट की स्थिति को देखते हुए गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
- 1 March 2026 4:25 PM IST
दुबई में ड्रोन के मलबे के आंगन में गिरने से दो लोग घायल
संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हवाई सुरक्षा द्वारा रोके गए ड्रोनों का मलबा दुबई में दो घरों के आंगन में गिरने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें चिकित्सा उपचार दिया गया है।
- 1 March 2026 4:05 PM IST
ईरान में बदलते हालात को देखते हुए भारतीय नाविकों और समुद्री स्टेकहोल्डर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी
ईरान में बदलते हालात को देखते हुए भारतीय नाविकों और समुद्री स्टेकहोल्डर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग ने भारतीय नाविकों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें, विदेश मंत्रालय और तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गई ऑफिशियल एडवाइज़री का पालन करें और इस इलाके में काम करते समय बहुत सावधानी बरतें। स्टेकहोल्डर्स से यह भी रिक्वेस्ट की गई है कि वे भारतीय क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और स्थिति पर करीब से नज़र रखें और अधिकारियों के साथ ज़रूरी जानकारी शेयर करें: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
- 1 March 2026 3:08 PM IST
IDF ने तेहरान में बड़े पैमाने पर एयर फ़ोर्स के हमलों का जारी किया फुटेज
इजराइल डिफेंस फोर्सेज़ ने कहा कि उसने तेहरान में इजरायली एयर फ़ोर्स के बड़े पैमाने पर हमलों का फुटेज जारी किया है। बयान के मुताबिक, वीडियो में कुछ मिनट पहले राजधानी में ईरानी आतंकी शासन के हेडक्वार्टर पर किया गया हमला दिखाया गया है।
- 1 March 2026 3:06 PM IST
इजरायली हमले में ईरानी पुलिस इंटेलिजेंस चीफ की मौत
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरयाल के द्वारा किए गए हमले में ईरान के पुलिस इंटेलिजेंस चीफ की हत्या कर दी गई है।
- 1 March 2026 2:41 PM IST
ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्पलेक्स पर हमला
इजरायल ने तेहरान में एक के बाद एक धमाके किए हैं। ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्पलेक्स पर इजरायल ने बम गिराया है, जिसके बाद पूरे आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला।
Created On :   1 March 2026 8:00 AM IST












