Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Nov 2025 3:41 PM IST
टी20 मैच डेविड-स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारियां, भारत को 187 रन का टारगेट मिला
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 187 रन का टारगेट दिया है। टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
- 2 Nov 2025 3:20 PM IST
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 187 रन का टारगेट
होबार्ट टी20 में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 187 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
- 2 Nov 2025 3:14 PM IST
स्टोइनिस की फिफ्टी पूरी, ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 172-5
टिम डेविड के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वह 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं।
- 2 Nov 2025 3:02 PM IST
आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन पहुंची, स्कोर 16 ओवर में 146/5
होबार्ट में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच में आधी मेजबान टीम पवेलियन रवाना हो चुकी है। टीम का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। मार्कस स्टोइनिस 43 और मैथ्यू शार्ट 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे टिम डेविड 74 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें शिवम दुबे ने पवेलियन रवाना किया।
- 2 Nov 2025 2:29 PM IST
वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को दिए डबल झटके, मार्श के बाद ओवेन को पवेलियन भेजा
वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद दो झटके दिए हैं। कप्तान मिचेल मार्श को आउट करने के बाद उन्होंने अगले बॉल पर मिचेल ओवेन को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
- 2 Nov 2025 2:27 PM IST
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान मार्श को पवेलियन भेजा
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिर गया है। वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान मिचेल मार्श को पवेलियन रवाना कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73/3 है।
- 2 Nov 2025 2:25 PM IST
टिम डेविड ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, आस्ट्रेलिया 8 ओवर में 72/2
होबार्ड टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। 14 रन पर दो विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को टिम डेविड और मिचेल मार्श की जोड़ी ने संभाल लिया है। टिम डेविड तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह केवल 24 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 2 Nov 2025 2:19 PM IST
7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/2
होबार्ट टी20 में शुरूआती दो झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने अच्छा स्कोर बना लिया है। टीम का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन हो गया है। कप्तान मिशेल मार्श 10 और टीम डेविड 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 2:00 PM IST
अर्शदीप ने भारत को फिर दिलाई सफलता, जोश इंगलिस 1 रन बनाकर आउट
अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में जोश इंगलिस को आउट कर दिया है। उनका यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 14 रन है। कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Nov 2025 1:51 PM IST
भारत को बड़ी सफलता, अर्शदीप ने हेड को पवेलियन भेजा
तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही टीम इंडिया को पहले ही ओवर में विकेट मिला है। हर्षित राणा की जगह खेल रहे अर्शदीप सिंह ने ट्रैविस हेड को 6 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। मिचेल मार्श और जोश इंगलिस क्रीज पर हैं।
Created On :   2 Nov 2025 8:00 AM IST












