Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Jun 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 05-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 4 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट थी।
- 5 Jun 2025 1:00 PM IST
24 घंटे में देशभर में बढ़े कोरोना केस
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4302 से बढ़कर 4866 हो गई है। इनमें केरल सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है।
- 5 Jun 2025 12:50 PM IST
पान सिंह तोमर की पोती पर केस दर्ज
झांसी में डकैत पान सिंह तोमर की पोती पर बिजली अधिकारी पर हमले के आरोप में केस दर्ज हुआ है। यहां स्मार्ट मीटर बदलने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद सपना तोमर ने एक जूनियर इंजीनियर को थप्पड़ मारे। हुआ। सपना ने जेई वैभव रावत से गाली-गलौज की और मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने सपना तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- 5 Jun 2025 12:40 PM IST
श्रीनगर-कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं 7 जून से शुरू होंगी
श्रीनगर और कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं 7 जून से शुरू होंगी ट्रेन संख्या 26401: कटरा से 08:10 बजे प्रस्थान करती है, बनिहाल से 09:58 बजे, और श्रीनगर में 11:08 बजे पहुँचती है। ट्रेन संख्या 26402: श्रीनगर से 14:00 बजे प्रस्थान करती है, बनिहाल से 15:10 बजे, और कटरा में 16:58 बजे पहुँचती है।
- 5 Jun 2025 12:30 PM IST
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटा
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने की खबर सामने आई है। इस घटना में चार लोगों को झुलसने की सूचना मिली है, जिनमें से तीन बच्चे शामिल हैं।
- 5 Jun 2025 12:20 PM IST
बेंगलुरु भगदड़ पर नारायणस्वामी बोले: अस्पताल जाने के बजाय सीएम हलवा खाने होटल गए
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मामले में नारायणस्वामी ने कहा है कि, सीएम अस्पताल जाने के बजाय हलवा खाने होटल गए थे।
- 5 Jun 2025 12:10 PM IST
पीएम मोदी ने सिंदूर के पौधे को पीएम आवास में लगाया
पीएम मोदी ने अपने दिल्ली आवास पर गुरुवार को सिंदूर का एक पौधा लगाया। इस पौधे को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह पौधे को हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।
- 5 Jun 2025 12:00 PM IST
भगदड़ पर तेजस्वी सूर्या बोले व्यवस्था किए बिना खुला निमंत्रण दिया
बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि, कल, सीएम ने प्रशंसकों की भीड़ के उन्माद को अच्छी तरह से जानते हुए भी सभी को खुला निमंत्रण देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था किए बिना यह खुला निमंत्रण दिया।
- 5 Jun 2025 11:50 AM IST
बेंगलुरू हादसे में संबत पात्रा बोले राहुल गांधी चुप क्यों?
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में मची भगदड़ ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद बीजेपी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी हर दिन प्रधानमंत्री मोदी और सेना का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन इस दर्दनाक हादसे पर वह चुप क्यों हैं?
- 5 Jun 2025 11:40 AM IST
ट्रक की चपेट में आकर पिकअप चालक की मौत
अयोध्या फोरलेन पर फुटहिया के निकट ट्रक की चपेट में आकर पिकअप चालक की मौके पर मृत्यु हो गई। नगर थानाक्षेत्र के ढोढ़उपुर मरवटिया गांव निवासी पिकअप चालक 38 वर्षीय राहुल पुत्र त्रिभुवन सड़क के किनारे पिकअप खड़ा कर उसी में बैठा था। अचानक अयोध्या की ओर से आ रहे ट्रक के सामने एक गाड़ी आ गई उसे बचाने के चक्कर में जैसे ही बाई तरफ मोड़ा ट्रक वहां खड़े पिकअप से टकरा गई। मौके पर पिकअप चालक की मृत्यु हो गई।
Created On :   5 Jun 2025 8:00 AM IST