Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Oct 2025 1:16 PM IST
कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में सीएम मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला, डॉक्टर प्रवीण सोनी को किया स्सपेंड
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित परासिया में जहरीले कफ सिरप को पीने से करीब 10 बच्चों ने दम तोड़ दिया है। उनकी मौत के मामले में प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के सीएम कार्यालय की तरफ से ही दी गई है। इसमें कहा गया है कि, सीएम मोहन यादव के निर्देशों के बाद ही प्रवीण सोनी को निलंबित किया गया है।
- 5 Oct 2025 1:11 PM IST
अमनौर विधानसभा सीट राजीव प्रताप रूडी का यह क्षेत्र राजनीति ही नहीं, कृषि और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध
अमनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार विधानसभा के कुल 243 क्षेत्रों में से एक है और इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 120 है। यह क्षेत्र सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है और एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है। अमनौर विधानसभा क्षेत्र का गठन 2008 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश के तहत हुआ था।
- 5 Oct 2025 1:03 PM IST
हिंसा के बाद ट्रंप ने शिकागो भेजे 300 नेशनल गार्ड, अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के बाद मचा बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक गढ़ शिकागो में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन मिडवे ब्लिट्ज शुरू किया है। इसे लेकर ही लोगों का गुस्सा फूट रहा है और हिंसा पर उतर आए हैं। शनिवार को अमेरिकी कानून प्रवर्तन के अधिकारियों पर हमले के बाद ट्रंप ने शिकागो में 300 नेशनल गार्ड्समैन तैनात करने का फैसला किया।
- 5 Oct 2025 12:35 PM IST
जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत
जम्मू-कश्मीर में शनिवार तड़के मध्यरात्रि के दौरान महोरे तहसील के समीप स्मादी मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई।
- 5 Oct 2025 12:24 PM IST
सिमडेगा के प्रसिद्ध बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, एक आरोपी हिरासत में
झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाघचंडी मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। रविवार सुबह इसकी खबर फैलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। इलाके के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध में कोलेबिरा बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
- 5 Oct 2025 12:07 PM IST
रूसी उद्यमियों से मिले मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहे भारतीयों से की मुलाकात
भारत के वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने अपने विदेश दौरे पर रूस के प्रमुख कपड़ा केंद्र इवानोवो क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने रूस के कपड़ा कारखाने में काम कर रहे भारतीय नागरिकों से मुलाकात की।
- 5 Oct 2025 11:54 AM IST
जापान की धरती कांपी, भूकंप के झटकों ने 2011 में आई प्रलय की दिलाई याद
2011 में सुनामी का संकट झेल चुका जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल उठा। जापान के होन्शू द्वीप के पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की 6.0 मापी गई।
- 5 Oct 2025 11:37 AM IST
एनएसई ने निफ्टी 50 और अन्य इंडेक्स के डेरिवेटिव्स का लॉट साइज घटाया
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से निफ्टी 50 समेत चार मुख्य इंडेक्स के डेरिवेटिव्स का लॉट साइज घटाने का ऐलान किया गया है और यह 28 अक्टूबर से लागू होगा।
- 5 Oct 2025 11:20 AM IST
कानपुर में मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
कानपुर के स्टेडियम में रविवार को भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीसरा अनाधिकारिक वनडे मैच खेला जाएगा, जिससे पहले कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि ये खिलाड़ी खाना खाने से बीमार पड़े हैं।
- 5 Oct 2025 10:51 AM IST
महिला विश्व कप भारत के खिलाफ वनडे में पाकिस्तान का रिकॉर्ड 'शर्मनाक', नहीं मिली एक भी जीत
महिला विश्व कप 2025 में रविवार को भारत-पाकिस्तान की टीमें हाई-वोल्टेज मैच खेलेंगी। अगर दोनों देशों के बीच वनडे रिकॉर्ड को देखा जाए, तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें साल 2005 से अब तक कुल 11 वनडे मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान सभी 11 मैच टीम इंडिया के नाम रहे। पाकिस्तान की टीम आज तक भारतीय महिला टीम के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी है।
Created On :   5 Oct 2025 8:00 AM IST












