Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Oct 2025 8:31 AM IST
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 प्रवीण ने कूल्हे की चोट के बावजूद ऊंची कूद में जीता- कांस्य पदक
शनिवार शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में सबकी नजरें प्रवीण कुमार पर टिकी थीं। प्रवीण, जिन्होंने पहले भी कई बार देश को गौरवान्वित किया है, ने शनिवार को यहां अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन किया।
- 5 Oct 2025 8:31 AM IST
ट्रंप ने गाजा का नया नक्शा जारी किया,इजराइल सहमत हमास को करना है पुष्टि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा का नया नक्शा जारी किया है। ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, बातचीत के बाद इजराइल वापसी की शुरुआती रेखा पर सहमत हो गया है, जिसे हमने हमास को दिखाया और उसके साथ साझा किया है। हमास की पुष्टि होते ही युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा।
- 5 Oct 2025 8:17 AM IST
आज हमारा देश स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक है, कर्तव्य पथ पर इस सुंदर दौड़ का आयोजन- NDMC उपाध्यक्ष
NDMC के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल भारत के बच्चों के मैराथन- 'किडी विडी दिव्या मैराथन' में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का फिट इंडिया का विजन है। आज हमारा देश स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक है। कर्तव्य पथ पर इस सुंदर दौड़ का आयोजन किया गया है... ऐसी दौड़ लोगों को फिटनेस की प्रेरणा देती है। हम इनके साथ समर्थन में खड़े हैं
- 5 Oct 2025 8:15 AM IST
कोलकाता पुलिस ने रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल के लिए तैयारियां शुरू कीं
पश्चिम बंगाल सरकार रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी कई प्रमुख पूजा समितियां इस कार्निवल में हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके कैबिनेट मंत्री, अन्य गणमान्य व्यक्ति और विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। इसे देखते हुए कोलकाता पुलिस ने पूजा कार्निवल के सुचारू संचालन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
- 5 Oct 2025 8:06 AM IST
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 7 अक्टूबर को राजनीतिक नेताओं के साथ पहली औपचारिक बैठक करेंगे
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 7 अक्टूबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अपनी पहली औपचारिक बातचीत की मेजबानी करने वाले हैं। यह राज्यसभा के सभापति के रूप में उनके शुरुआती कार्यकाल में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।
Created On :   5 Oct 2025 8:00 AM IST












