Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Oct 2025 2:16 PM IST
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला-छिबौरा में युवक पर चाकू से हमला
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला-छिबौरा में पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया, जिसे गंभीर हालत में रीवा ले जाया गया है।
- 8 Oct 2025 2:06 PM IST
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग समेत 3 ने की खुदकुशी
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
- 8 Oct 2025 1:56 PM IST
उचेहरा थाना अंतर्गत कार की ठोकर से बालिका की मौत
उचेहरा थाना अंतर्गत पिपरी गांव के पास कार की ठोकर लगने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम को तकरीबन 7 बजे रूपा पुत्री हरछाटी साकेत 13 वर्ष, निवासी नौगवां जब उचेहरा-सतना मार्ग पर साइकिल चला रही थी, तभी मैहर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
- 8 Oct 2025 1:47 PM IST
24 घंटों में 3 बच्चों की मौत, संदिग्ध मौत पर उठ रहे सवाल
कोल्ड्रिफ कफ सीरप से पिछले 35 दिनों में 19 बच्चों की मौत हो गई। प्रशासन ने अब तक कोल्ड्रिफ कफ सिरप की 437 बॉटल जब्त की है। 5 हजार 827 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नागपुर में 9 बच्चों का उपचार जारी है।
- 8 Oct 2025 1:36 PM IST
9 साल में 3 बार बने थे माता-पिता, एक दिन की बीमारी में चौथी संतान भी छीन ली
शहर के ग्रामीण वार्ड खापाभाट में काकोरिया परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां के आंचल में चौथी संतान आई, तीन सालों तक परवरिश की। लेकिन एक दिन की बीमारी ने उसे भी छीन लिया। हालांकि यह घटना जहरीले कफ सिरप से जुड़ी नहीं है, लेकिन परिजन इस घटना को जहरीले कफ सिरप और इलाज में लापरवाही बता रहे हैं।
- 8 Oct 2025 1:26 PM IST
डिलौरा गोलीकांड का पर्दाफाश, दोस्त पर फायरिंग कर विरोधियों को फंसाने का प्लान फेल
कोलगवां थाना क्षेत्र के डिलौरा में दिन-दहाड़े गोलीकांड की घटना पूर्व नियोजित ढंग से विरोधियों को फंसाने के लिए अंजाम दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस वारदात का पर्दाफाश कर जिला बदर बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पिस्टल, कारतूस और 2 बाइक बरामद कर ली है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
- 8 Oct 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 08-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.80 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 6 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.08 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 8 Oct 2025 1:08 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 08-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.45 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 6 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.08 प्रतिशत की वृद्धि है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 8 Oct 2025 12:56 PM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। भूस्खलन की यह घटना डोडा जिले के बसवाल इलाके में हुई। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा ले जाया गया है।
- 8 Oct 2025 12:45 PM IST
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस
पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
Created On :   8 Oct 2025 8:08 AM IST












