Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Oct 2025 12:22 PM IST
पीएम मोदी ने किया लोगों को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इंडिया मोबाइल कांग्रेस और दूरसंचार क्षेत्र में भारत की सफलता, आत्मनिर्भर भारत के विजन की ताकत को प्रदर्शित करती है। जब मैंने मेक इन इंडिया की बात की, तो कुछ लोगों ने इसका मज़ाक उड़ाया। देश ने इसका जवाब दिया। जो देश कभी 2G के लिए संघर्ष कर रहा था, अब उसके हर जिले में 5G है।"
- 8 Oct 2025 12:10 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के 9वें संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के 9वें संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, "यह IMC आयोजन अब केवल मोबाइल और दूरसंचार तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ ही वर्षों में, यह IMC आयोजन एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी फोरम बन गया है। यह सफलता की कहानी भारत के टैक्स सेविंग माइंडसेट ने लिखी है, इसका नेतृत्व किया है हमारे युवाओं ने। ये इसलिए मुमकीन हो पाया है क्योंकि आज सरकार देश की प्रतिभा और क्षमता के पीछे पूरी ताकत से खड़ी है।"
- 8 Oct 2025 11:42 AM IST
पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी,चिराग पासवान ने जताया पीएम मोदी का आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा ,आपके खूबसूरत शब्दों के लिए धन्यवाद।
- 8 Oct 2025 11:29 AM IST
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को संभाल नहीं पा रही हैं-अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को संभाल नहीं पा रही हैं।
- 8 Oct 2025 11:21 AM IST
NDA नेतृत्व का चेहरा नीतीश कुमार- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा NDA नेतृत्व का चेहरा नीतीश कुमार हैं। सीटों के बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा,
- 8 Oct 2025 11:02 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दूदू में गैस टैंकर हादसे पर कहा, "बार-बार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन पर, यातायात प्रबंधन पर सरकार का ध्यान नहीं है।
दूदू में गैस टैंकर हादसे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "बार-बार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन पर, यातायात प्रबंधन पर सरकार का ध्यान नहीं है। लापरवाही की वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं। सरकार में काम करने की क्षमता नहीं है या काम करने की सोच नहीं है। इन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि ये जनसेवा के लिए काम कर रहे हैं या सिर्फ सत्ता में बैठने के लिए आए हैं
- 8 Oct 2025 10:49 AM IST
15 शव निकाले जा चुके हैं, दो जीवित लोगों के निकाले जाने की संभावना है। एक व्यक्ति लापता है उसकी तलाश जारी है-NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट करम सिंह
हिमाचल प्रदेश में NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट करम सिंह ने बिलासपुर बस दुर्घटना पर कहा, घटना शाम 6:50 बजे हुई। हमें बताया गया कि 18 लोग यात्रा कर रहे थे। हमारी टीम तुरंत अपने उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं, दो जीवित लोगों के निकाले जाने की संभावना है। एक और व्यक्ति लापता है और उसकी भी तलाश की जा रही है
#WATCH | बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश: NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट करम सिंह ने बिलासपुर बस दुर्घटना पर कहा, "...घटना शाम 6:50 बजे हुई। हमें बताया गया कि 18 लोग यात्रा कर रहे थे। हमारी टीम तुरंत अपने उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची... अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं, दो जीवित लोगों के… pic.twitter.com/8sGbOJ4a6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2025 - 8 Oct 2025 10:37 AM IST
भूस्खलन में फंसी निजी बस का मलबा, 15 यात्रियों की मौत
हिमाचल प्रदेश में झंडूता उपमंडल के बालुरघाट क्षेत्र में आए भूस्खलन में फंसी निजी बस का मलबा, जिससे 15 यात्रियों की मौत हो गई।
- 8 Oct 2025 10:23 AM IST
वायु सेना दिवस समारोह आयोजन स्थल पर भारतीय वायु सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण किया
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह हिंडन एयर बेस पर परेड का निरीक्षण करते हुए, जहां वायु सेना दिवस समारोह आयोजित किया गया है।
- 8 Oct 2025 10:20 AM IST
पापा के सपनों को पूरा करने के लिए पूरे दमखम से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव- चिराग पासवान
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक संदेश शेयर किया। चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे जोश और ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, ताकि पिता के सपनों को साकार किया जा सके।
Created On :   8 Oct 2025 8:08 AM IST












