Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 Jan 2025 2:07 PM IST
सेंसेक्स 509 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट जारी
देश के शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का दौर जारी है और आज (09 जनवरी 2025, गुरुवार) मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई। दोपहर 2:07 बजे सेंसेक्स 509.22 अंक यानि कि 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,639.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 150.10 अंक यानि कि 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,538.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 9 Jan 2025 2:00 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 09-जनवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 8 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 9 Jan 2025 1:59 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 09-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 8 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 9 Jan 2025 1:52 PM IST
देश में फिर बढ़ी सोना चांदी की कीमतें
देश में सोना चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज यानि कि 09 जनवरी 2025 को एक एक बार फिर से मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जिसके बाद 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 72,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तक हो गई है। जबकि, चांदी की कीमत 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 9 Jan 2025 1:47 PM IST
घूंस लेते पकड़े गए हेडमास्टर
बिहार के गोपालगंज जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक हेडमास्टर घूंस मांग रहे हैं। दरअसल, मामला है जिले के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल का जहां के हेडमास्टर संजीव शंकर प्रसाद कुछ नियमित शिक्षकों की संपत्ति का ब्योरा शिक्षा विभाग को भेजने के लिए उनसे पांच सौ रुपयों की घूंस ले रहे हैं।
- 9 Jan 2025 1:33 PM IST
सवालों के घेरे में फंसे गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम को इन दिनों काफी कुछ झेलना पड़ा है। पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 12 सालों बार सीरीज में हार तो अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में आ गए हैं। बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को हाल ही में एक इंटरव्यू में कहते हुए सुना गया कि गंभीर का लेवल अब तक वैसा नहीं है कि वह कोहली जैसे सिनियर खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को सुधार सके।
- 9 Jan 2025 1:08 PM IST
साउदी की राजधानी में बारिश ने बरपाया कहर
साउदी अरब के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तूफान ने कहर बरपाया है। नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी ने वहां की राजधानी रियाद में आने वाले कुछ दिनों में मौसम के खराब हालत की संभावनाओं के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।
- 9 Jan 2025 1:02 PM IST
दिल्ली में कौन है ज्यादा ताकतवर?
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की स्थिति को लेकर राजनीतिक दल असमंजस में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही प्रमुख दल हैं और दिल्ली में आप की ताकत सबसे अधिक है।
Created On :   9 Jan 2025 8:00 AM IST












