Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Oct 2025 8:44 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, " चुनाव बिहार में है और देश के कई जगह उपचुनाव भी होंगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और राजस्थान की अंता विधानसभा सीट उपचुनाव पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, " चुनाव बिहार में है और देश के कई जगह उपचुनाव भी होंगे, राजस्थान में उपचुनाव होगा।
- 9 Oct 2025 8:24 AM IST
इज़राइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इज़राइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
- 9 Oct 2025 8:20 AM IST
आजादी की लड़ाई में जनजातीय समाज के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती है। हमारे प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। आजादी की लड़ाई में जनजातीय समाज के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है,
- 9 Oct 2025 8:14 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रमुख रक्षा समझौतों पर दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस की उपस्थिति में प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए
- 9 Oct 2025 8:04 AM IST
कफ सिरप मामले में श्रीसन फार्मा के मालिक एस. रंगनाथन गिरफ्तार
कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर छिंदवाड़ा एसपी ने ANI को बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस. रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा।
Created On :   9 Oct 2025 8:00 AM IST