Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Jan 2026 4:58 PM IST
बिहार मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा से तीन बांग्लादेशी सहित चार गिरफ्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से प्रवेश कर रहे तीन बांग्लादेश के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनकी मदद कर रहे एक भारतीय युवक को भी इस दौरान पकड़ा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मदद से नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों और उनकी मदद कर रहे एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास पासपोर्ट तो मौजूद था, लेकिन भारत आने के लिए कोई वैध वीजा नहीं था।
- 1 Jan 2026 4:44 PM IST
गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर जल्द दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
भारतीय रेलवे नए साल पर यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आधुनिक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा (कोलकाता) और असम के गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी।
- 1 Jan 2026 4:38 PM IST
मैं बदलाव से डरूंगी नहीं, जरूरी सुधार के लिए पूरी ताकत लगा दूंगी जापान की पीएम ताकाइची
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वो बदलाव को तत्पर हैं। ऐसा करते वक्त वो हिचकिचाएंगी नहीं और आवश्यक सुधारों के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने गुरुवार को अपने नए साल के संदेश में बदलाव से डरे बिना जरूरी सुधारों को आगे बढ़ाने का वादा किया। यह बताते हुए कि नया साल जापान के पिछले शोवा युग की शुरुआत की 100वीं सालगिरह है, ताकाइची ने बेहतर भविष्य की संभावना पर जोर दिया।
- 1 Jan 2026 4:32 PM IST
बांग्लादेश धीरे-धीरे एक नाजुक मोड़ की ओर बढ़ रहा - अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश धीरे-धीरे एक नाजुक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। भारत सरकार बांग्लादेश के आम लोगों के गुस्से और नाराजगी को समझने में नाकाम रही है।
- 1 Jan 2026 3:59 PM IST
सोलन में पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका, इमारतों के शीशे टूटे, दीवारों में पड़ी दरारें
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ पुलिस थाने के पास नए साल के पहले दिन सुबह करीब 9:45 बजे एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
- 1 Jan 2026 3:34 PM IST
इजरायल हमास अटैक के दौरान इंटेलिजेंस हेड रहे अमित सार की ब्रेन कैंसर से मौत
इजरायल डिफेंस फोर्सेस के शीर्ष खुफिया अफसर रहे अमित सार की गुरुवार को मौत हो गई। सार बहुत तेजतर्रार अधिकारी माने जाते थे। महज 47 साल की उम्र में उनका ब्रेन कैंसर से निधन हो गया।
- 1 Jan 2026 1:24 PM IST
दुख में बदला सेलिब्रेशन! क्रांस मोंटाना के बार में भयानक धमाका, कई लोगों की मौत, कुछ गंभीर तौर पर घायल
स्विट्जलैंड के फेमस सहर क्रांस-मोंटाना में न्यू ईयर पार्टी के जश्न के समय एक बड़ा धमाका देखने को मिला है। इस हादसे में भारी आग लगी है। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर तौर पर घायल हैं। हादसे के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी भी मची हुई है। वालेस कैंटन पुलिस के मुताबिक, न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन के समय क्रांस मोंटाना के 'ले कॉन्स्टेलेशन' नाम के बार में एक से कुछ ज्यादा धमाके की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद करीब 1:30 बजे वहां पर भारी आग लग गई थी।
- 1 Jan 2026 12:49 PM IST
नए साल पर दिखा ठंड का कहर! बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली से राजस्थान तक जोरदार ठंड, जानें आज के मौसम का हाल
नए साल पर मौसम अपना रूप दिखा रहा है। नए साल पर कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले एक दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दिख सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 जनवरी) को जम्मू-कश्मी, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर भी भारी बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच कहीं ना कहीं से लेकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को भी मिल सकती है।
- 1 Jan 2026 12:36 PM IST
नववर्ष 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नए साल की शुरुआत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
- 1 Jan 2026 12:20 PM IST
नीतीश के संपत्ति खुलासे की राजीव रंजन प्रसाद ने की सराहना, कांग्रेस और टीएमसी पर साधा निशाना
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अपनी संपत्ति का ब्योरा दिए जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस उदाहरण से सभी नेताओं को सीख लेनी चाहिए।
Created On :   1 Jan 2026 7:58 AM IST












