Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Sept 2025 9:43 AM IST
स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से भारत के ग्रामीण कारीगरों और बुनकरों को मिलेगा आर्थिक सहारा कौसर जहां
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता कौसर जहां ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि यह न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत करता है।
- 1 Sept 2025 9:31 AM IST
मंगलवार को करें हनुमान जी को प्रसन्न, इन उपायों से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मंगलवार का दिन और आडल योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे।
- 1 Sept 2025 9:30 AM IST
जर्मनी सीएम स्टालिन ने तमिल समुदाय की सफलता पर जताई खुशी, कहा- अपनी जड़ों को नहीं भूले
लनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने जर्मनी में रहने वाले तमिल समुदाय की उनकी जड़ों से जुड़ाव और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि जर्मनी में बसे तमिल भाइयों की उपलब्धियों को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई, जिन्होंने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया।
- 1 Sept 2025 9:20 AM IST
एससीओ शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन और जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात, शेयर किया फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए।
- 1 Sept 2025 9:07 AM IST
पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का संबोधन
बिहार में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' सोमवार को पटना में एक प्रतीकात्मक पदयात्रा के साथ संपन्न होने जा रही है।
लगभग चार किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा को 'गांधी से अंबेडकर' नाम दिया गया है। यह पदयात्रा सुबह 10 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से शुरू होगी।
- 1 Sept 2025 9:06 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी आज एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह क्षेत्रीय शक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात मानी जा रही है। यह क्षेत्रीय शक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जुड़ाव का प्रतीक है।
- 1 Sept 2025 8:31 AM IST
यमन के हूतियों ने डब्ल्यूएफपी के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया
यमन की राजधानी सना में हूती समूह ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा और मानवीय सूत्रों ने सिन्हुआ से इसकी पुष्टि की।
- 1 Sept 2025 8:19 AM IST
दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या पर विचार गोष्ठी, विजय गोयल ने उठाया जन-स्वास्थ्य का मुद्दा
कालकाजी पीपल्स फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को दक्षिण दिल्ली के लक्ष्मीनारायण मंदिर कालकाजी में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
- 1 Sept 2025 8:06 AM IST
टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 'खरबों डॉलर' आए डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 'खरबों डॉलर' आए हैं। यह बयान उस समय आया है, जब एक संघीय अपील अदालत ने फैसला सुनाया था कि उन्होंने कांग्रेस की मंजूरी के बिना टैरिफ लगाकर अपने राष्ट्रपति पद के अधिकार का अतिक्रमण किया है।
Created On :   1 Sept 2025 8:05 AM IST