Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 10 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 10 May 2025 1:16 AM IST
महाराष्ट्र में दो पाकिस्तानी समर्थक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के भिवंडी और पुणे में पुलिस ने दो पाकिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किया था। पुलिस ने पोस्ट करने पर पुणे की 19 वर्षीय छात्रा और भिवंडी के 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" लिखा था। दोनों पर बीएनएस की देशविरोधी और शांति भंग की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वहीं मामले के सामने आने पर कॉलेज ने छात्रा को तत्काल निष्कासित कर दिया है।
- 10 May 2025 1:03 AM IST
फिर शुरू होगा आईपीएल, भारत के दबाव को ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा पाकिस्तान - सौरव गांगुली
IPL 2025 के निलंबन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, "युद्ध जैसे हालात हैं, इसलिए BCCI को यही फैसला करना था... आशा करेंगे कि IPL फिर से शुरू हो जाए... BCCI IPL को पूरा कराएगा। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि पाकिस्तान भारत के दबाव को ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।"
- 10 May 2025 12:57 AM IST
नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए
उत्तर में बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं।
इन स्थानों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं। रक्षा सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है।
Created On :   10 May 2025 12:00 AM IST