Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Nov 2025 10:21 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान के चतुर्थ नरेश से मिलेंगे और एक समारोह में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान के चतुर्थ नरेश से मिलेंगे और एक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे नई दिल्ली लौटेंगे। वे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के उद्देश्य से अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करेंगे।
- 12 Nov 2025 10:10 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद देश के कई राज्य हाई अलर्ट पर
कई राज्यों की पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया है, कारों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली से सटे पड़ोसी प्रदेश हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था लेकर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा राह है। चप्पे चप्पे पर पुलिस लगी हुई है। हरियाणा डीजीपी ओ.पी. सिंह ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी।
- 12 Nov 2025 9:54 AM IST
सीएम योगी आज पहुंचेंगे गुजरात, सरदार पटेल को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुजरात के केवड़िया पहुंचने वाले हैं। केवड़िया में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पहुंचकर भारत की अखंडता को आकार देने वाले लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल को 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले हैं।
- 12 Nov 2025 9:45 AM IST
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बुधवार को फिर से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
- 12 Nov 2025 9:30 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी के भूटान दौरे का दूसरा दिन चतुर्थ नरेश से मिलेंगे, समारोह में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान के चतुर्थ नरेश से मिलेंगे और एक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे नई दिल्ली लौटेंगे। वे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के उद्देश्य से अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करेंगे।
- 12 Nov 2025 9:13 AM IST
अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, भाजपा नेता की हत्या पर बोले- यह जंगलराज का संकेत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है।
- 12 Nov 2025 9:02 AM IST
फिल्म अभिनेता गोविंदा को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत काफी बिगड़ने से उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ने दी है।
- 12 Nov 2025 8:50 AM IST
ग्रीक द्वीप के पास नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, 56 बचाए गए
दक्षिणी यूनान (ग्रीस) के गावदोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 56 लोगों को बचा लिया गया। यह जानकारी यूनान के सरकारी प्रसारक ने दी है।
- 12 Nov 2025 8:31 AM IST
बिहार में बन रही एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल होंगे सही- मनोज कुमार सिंह
बिहार चुनाव के दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
- 12 Nov 2025 8:14 AM IST
दिल्ली विस्फोट के पीछे जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड का हाथ राजेश गुप्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। विश्व हिंदू परिषद के जम्मू-कश्मीर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पूरी घटना के लिए जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है।
Created On :   12 Nov 2025 8:00 AM IST












