Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Nov 2025 9:13 AM IST
अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, भाजपा नेता की हत्या पर बोले- यह जंगलराज का संकेत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है।
- 12 Nov 2025 9:02 AM IST
फिल्म अभिनेता गोविंदा को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत काफी बिगड़ने से उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ने दी है।
- 12 Nov 2025 8:50 AM IST
ग्रीक द्वीप के पास नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, 56 बचाए गए
दक्षिणी यूनान (ग्रीस) के गावदोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 56 लोगों को बचा लिया गया। यह जानकारी यूनान के सरकारी प्रसारक ने दी है।
- 12 Nov 2025 8:31 AM IST
बिहार में बन रही एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल होंगे सही- मनोज कुमार सिंह
बिहार चुनाव के दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
- 12 Nov 2025 8:14 AM IST
दिल्ली विस्फोट के पीछे जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड का हाथ राजेश गुप्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। विश्व हिंदू परिषद के जम्मू-कश्मीर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पूरी घटना के लिए जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है।
- 12 Nov 2025 8:05 AM IST
मुंबई में कारोबारी के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा फ्लैट, आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज
मुंबई में एक बड़ा रियल एस्टेट घोटाला सामने आया है, जिसमें गिरगांव निवासी स्टील ट्रेडिंग व्यवसायी अल्पेश नरपतचंद जैन (44) के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके फ्लैट की बिक्री कर दी, जिसके बाद कुल आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Created On :   12 Nov 2025 8:00 AM IST












