Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 13 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव
13 फरवरी 2026 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 13 Feb 2026 10:40 PM IST

    पूजा पाल ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

    समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पाल समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। पूजा पाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में मुझे न्‍याय मिला।


  • 13 Feb 2026 10:19 PM IST

    मध्य प्रदेश बागेश्वर धाम में हल्दी रस्म

    मध्य प्रदेश छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम में शुक्रवार को हल्दी रस्म के साथ सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेक लोगों को हल्दी लगाई गई।


  • 13 Feb 2026 10:07 PM IST

    सत्ता सुख नहीं, हमारे लिए किसानों की सेवा ही सर्वोपरि - शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में सांसदों के सवालों के जवाबों में साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि किसान, गांव और गरीब के सर्वांगीण विकास के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, जीवनदाता है– भगवान तो नहीं, पर भगवान से कम भी नहीं – और इसी सोच के साथ एआईएफ से लेकर एमएसपी, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, पीएम-कुसुम, पराली प्रबंधन और फसल विविधीकरण जैसी नीतियां जमीन पर बदलाव ला रही हैं।


  • 13 Feb 2026 9:38 PM IST

    सिर्फ 20 पारियों में 7 फिफ्टी! यूएस के 21 वर्षीय खिलाड़ी का अनूठा रिकॉर्ड

    21 वर्षीय सैतेजा मुक्कमल्ला ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में 79 रन की पारी खेली। इसी के साथ सैतेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं। सैतेजा मुक्कमल्ला ने अब तक 20 पारियों में 7 बार यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने कप्तान मोनांक पटेल की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 39 पारियों में 7 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, एंड्रीज गौस 26 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि 29 पारियों में 5 अर्धशतक लगा चुके स्टीवन टेलर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।


  • 13 Feb 2026 9:22 PM IST

    लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट का प्रथम चरण समुद्र से सफलतापूर्वक बरामद

    चीन ने पहली बार समुद्र में रॉकेट के प्रथम चरण को खोजने और पुनः प्राप्त करने का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया है। लॉन्ग मार्च-10 प्रक्षेपण यान का प्रथम चरण शुक्रवार सुबह समुद्र से बरामद कर लिया गया। चीन के मानव अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, समुद्री खोज एवं पुनर्प्राप्ति दल ने यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि देश की पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


  • 13 Feb 2026 9:04 PM IST

    राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए - खालिद अनवर

    'वंदे मातरम' को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस पर मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध किए जाने पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि 'वंदे मातरम' को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस देश के हित में हैं और इसे देशभक्ति की वजह से लाया गया है। यह किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।


  • 13 Feb 2026 8:43 PM IST

    वेव्स ने 'क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड' विजन के तहत भारत को ग्लोबल कंटेंट हब बनाया

    सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने शुक्रवार को संसद को बताया कि वेव्स बाजार भारतीय एवी कंटेंट के ग्लोबल विस्तार को बढ़ावा दे रहा है, क्रिएटिव कैपिटल को नौकरियों और निर्यात वृद्धि में बदल रहा है। राज्यसभा में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वेव्स का आयोजन सरकार के "क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड" पहल के तहत भारत को कंटेंट क्रिएशन का ग्लोबल हब बनाने के विजन के मुताबिक किया गया था।

  • 13 Feb 2026 8:31 PM IST

    ‘वंदे मातरम’ का गौरवशाली इतिहास रहा, सरकार का फैसला सराहनीय - तरुण चुघ

    केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों के गायन या वादन को अनिवार्य किए जाने के निर्णय के बाद सियासी बहस तेज हो गई है। इस फैसले को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

  • 13 Feb 2026 8:22 PM IST

    बंगाल एसआईआर के डॉक्यूमेंट्स पांच साल तक सुरक्षित रखे जाएंगे ईसी

    भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़े सभी दस्तावेज अगले पांच वर्षों तक सुरक्षित रखे जाएंगे। यह निर्देश मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक वर्चुअल बैठक में दिए। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, उनके कार्यालय के अधिकारी, सभी जिला मजिस्ट्रेट, जिला चुनाव अधिकारी, इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर शामिल हुए।

  • 13 Feb 2026 8:03 PM IST

    चिपचिपे और ऑयली बालों से परेशान?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इस कड़ी में बालों का चिपचिपा और ऑयली हो जाना जैसी परेशानियां भी देखी जा रही हैं। सुबह उठते ही बाल ऐसे लगते हैं, जैसे उन पर तेल लगाया गया हो, वहीं बाहर से लौटने पर पसीने के साथ बाल आपस में चिपक जाते हैं। यह समस्या लुक को खराब करती है। साथ ही बालों के झड़ने और स्कैल्प से जुड़ी दूसरी परेशानियों को भी बढ़ावा देती है।


Created On :   13 Feb 2026 8:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story