Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Jun 2025 8:09 AM IST
अहमदाबाद विमान दुर्घटना मेडिकल छात्र जीत सतानी की बची जान, मां बोली - 'मिला दूसरा जन्म'
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- 13 Jun 2025 8:05 AM IST
'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे', ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला- लक्ष्मण सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अपने निष्कासन के बाद उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। गुना के एक निजी होटल में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से अपने निष्कासन पर चुप्पी तोड़ी। पूर्व सांसद ने कहा, "कांग्रेस की तरफ से मुझे कहा गया था कि लिखकर दो कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मेरे ऐसा नहीं करने पर मुझे निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं ऐसा नहीं कर सकता।"
Created On :   13 Jun 2025 8:00 AM IST