Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Nov 2025 9:14 AM IST
दिल्ली विस्फोट कर्नाटक के मंत्री ने जताया संदेह, पूछा-सुरक्षा एजेंसियों को भनक क्यों नहीं लगी
कर्नाटक सरकार में मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने इसमें राजनीतिक संलिप्तता की आशंका जताई है।
- 13 Nov 2025 9:11 AM IST
दिल्ली में कार ब्लास्ट करने वाले आतंकी की पहचान हुई, धमाके से पहले मस्जिद गया था उमर उन नबी
दिल्ली ब्लास्ट केस में कार चलाने वाले आतंकवादी की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के डीएनए विश्लेषण से यह पुष्टि हुई है कि उमर उन नबी उस कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ था।
- 13 Nov 2025 8:53 AM IST
महाराष्ट्र मुलुंड में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई की मुलुंड पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। मुलुंड पश्चिम के एक आवासीय फ्लैट में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को ठगने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी बरामद की है।
- 13 Nov 2025 8:51 AM IST
भारत का वस्त्र निर्यात मजबूत और विविध, 111 देशों में बढ़ोतरी
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का वस्त्र और परिधान निर्यात मजबूत बना हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में भारत ने 111 देशों को वस्त्र निर्यात में 10 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की। इन देशों से कुल 8,489.08 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 7,718.55 मिलियन डॉलर थी।
- 13 Nov 2025 8:36 AM IST
ट्रंप के एच-1बी वीजा कार्यक्रम का बचाव करने के बाद व्हाइट हाउस ने दिया स्पष्टीकरण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम का बचाव करने के एक दिन बाद, व्हाइट हाउस ने कहा कि वह वीज़ा प्रणाली के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- 13 Nov 2025 8:15 AM IST
दिल्ली टेरर अटैक अपडेट
लगभग आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी। उनकी योजना दो-दो के समूहों में चार शहरों में जाने की थी। प्रत्येक समूह अपने साथ कई IED ले जाने वाला था- जांच एजेंसी के सूत्रों
- 13 Nov 2025 8:10 AM IST
दिल्ली विस्फोट एनआईए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में संदिग्ध व्यक्ति से की पूछताछ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के मामले में जांच एजेंसियों ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इस क्रम में जांच अधिकारी बुधवार को मुर्शिदाबाद के नबाग्राम पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से कुछ फोन नंबर मिलने के बाद एनआईए बंगाल आई थी।
Created On :   13 Nov 2025 8:06 AM IST












