Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Jan 2026 7:07 PM IST
ग्रेटर नोएडा 102 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर में नशे के कारोबार पर प्रभावी चोट करते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजे की बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
- 15 Jan 2026 6:29 PM IST
अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप गुरुवार दोपहर करीब 01.08 बजे (स्थानीय समय 4.30) पर अश्कशाम, बदख्शां में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान से 33 किलोमीटर (21 मील) दूर है। हालांकि, इस भूकंप में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है।
- 15 Jan 2026 6:06 PM IST
उद्धव ठाकरे ने लगाया कोताही बरतने का आरोप
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर महानगर पालिका के चुनाव में अव्यवस्था बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया इस चुनाव में इतनी शिकायतें हमें सुनने को मिली है, जितना किसी भी चुनाव में नहीं मिली। इस तरह की स्थिति एक लोकतांत्रिक प्रणाली में बिल्कुल ठीक है।
- 15 Jan 2026 5:50 PM IST
महंगाई-समायोजित जीडीपी आंकड़े भ्रामक, देश की असली आर्थिक तस्वीर छिपा रही सरकार जयराम रमेश
कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों पर गंभीर सवाल खड़े किए। पार्टी का कहना है कि महंगाई समायोजित (इन्फ्लेशन-एडजस्टेड) जीडीपी ग्रोथ रेट के जो बड़े-बड़े आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, वे देश की अर्थव्यवस्था की असली तस्वीर नहीं दिखाते और आम लोगों को गुमराह करते हैं।
- 15 Jan 2026 5:39 PM IST
सेबी की बड़ी तैयारी, अनलिस्टेड शेयर बाजार में आएगा बड़ा बदलाव
भारत के अनलिस्टेड शेयर बाजार में बड़ा बदलाव आ सकता है, क्योंकि बाजार नियामक सेबी इस बाजार को रेगुलट करने पर विचार कर रहा है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडे ने गुरुवार को कहा कि नियामक विचार कर रहा है कि उसे अनलिस्टेड स्टॉक मार्केट को रेगुलेट करना चाहिए या नहीं, जो कि फिलहाल सेबी के कार्यक्षेत्र से बाहर है।
- 15 Jan 2026 5:04 PM IST
फरक्का बीडीओ कार्यालय पर हिंसा के बाद सियासी घमासान, भाजपा ने एसआईआर के लिए की केंद्रीय बलों की मांग
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में बीडीओ कार्यालय पर हुई तोड़फोड़ और हिंसा के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य में चल रहे एसआईआर को पूरा करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और चुनावी प्रक्रिया को डर और हिंसा के जरिए प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।
- 15 Jan 2026 4:50 PM IST
हिमाचल प्रदेश घर में लगी भीषण आग, छह लोग जिंदा जले
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के तलगना गांव में बुधवार देर रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा करीब 2 बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। परिवार का एक सदस्य इस हादसे में बच गया।
- 15 Jan 2026 4:35 PM IST
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान-ध्यान
प्रयागराज के संगम में लगे माघ मेले में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में गए। इसकी कुछ झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। प्रयागराज का माघ मेला हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है, जहां पर स्नान करने से पुण्य मिलने की मान्यता है। मकर संक्रांति और एकादशी के खास मौकों पर मेले में भारी भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। इसी बीच अभिनेता राज्यपाल यादव संगम तट पर नजर आए। उन्होंने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में वे संगम में स्नान और पूजन करते दिख रहे हैं।
- 15 Jan 2026 4:22 PM IST
अंडर 19 वर्ल्ड कप - हेनिल पटेल का 'पंजा', भारतीय शेरों के सामने यूएसए 107 रन पर ढेर
भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में महज 107 रन पर समेट दिया है। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए।
- 15 Jan 2026 4:00 PM IST
बीएमसी चुनाव आमिर खान, कैलाश खेर समेत तमाम हस्तियों ने डाले वोट, बताया- 'कर्तव्य भी जरूरी'
महाराष्ट्र नगर निगमों और निकायों में मतदान हो रहा है। आम जनता के साथ-साथ फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मतदान कर रही हैं और लोगों से वोट देने की अपील कर रही हैं।
Created On :   15 Jan 2026 8:00 AM IST












