Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 15 Jun 2025 2:03 PM IST

    मथुरा में खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    मथुरा में खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 से 5 मकान ढहे ,मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

  • 15 Jun 2025 1:40 PM IST

    यके नेवी के एक F-35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग

    यके नेवी के एक F-35 फाइटर जेट को कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरोपर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

  • 15 Jun 2025 1:18 PM IST

    MBC द्वारा निर्मित सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण

    केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर और NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने सरोजिनी नगर में MBC (भवन एवं निर्माण मंत्रालय) द्वारा निर्मित सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण किया।

  • 15 Jun 2025 1:00 PM IST

    राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं गिरिराज सिंह

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रयागराज के महाकुंभ में मची भगदड़ में हताहतों की संख्या अधिक होने के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने जोरदार पलटवार किया है।

  • 15 Jun 2025 12:50 PM IST

    रणदीप हुड्डा को याद आया पापा का त्याग, बोले- मेरी फिल्म के लिए बेच दी थी प्रॉपर्टी

    फादर्स डे के मौके पर आईएएनएस से बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने बताया कि जब वह काफी बीमार थे और पैसों की तंगी से जूझ रहे थे, तो उस समय उनके पापा डॉ रणबीर हुड्डा ने भरपूर साथ दिया था। उनका हौसला बढ़ाया और उस कठिन दौर से बाहर निकलने में मदद की।

  • 15 Jun 2025 12:40 PM IST

    योग को जीवन का हिस्सा बनाने से बीमारियां रहेंगी दूर सीएम नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को 'रन फॉर योगा' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाने की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और इससे ठीक 25 दिन पहले 27 मई को हरियाणा के विभिन्न विभागों ने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर हर नागरिक को शामिल करते हुए लगातार योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। 21 जून को पूरा हरियाणा योग दिवस को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाएगा। क्योंकि जब हम सभी योग से जुड़ते हैं, तो यह कई बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है। जब हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो बीमारियां दूर होने लगती हैं।

  • 15 Jun 2025 12:31 PM IST

    अपरशक्ति खुराना की पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट बनीं उनकी लाडली आरजोई, शेयर की फोटोज

    बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के लिए रविवार का दिन बेहद खास बन गया, जब उनकी नन्ही परी आरजोई ए खुराना ने उनका हेयरस्टाइल किया। उनकी बेटी ने अपने छोटे-छोटे हाथों से पापा के बाल बनाए। इस मासूमियत भरे पल को एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ मजेदार हेयरस्टाइल बनाने के समय को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में उनका क्यूट हेयरस्टाइल दिख रहा है, जिसे उनकी प्यारी बेटी ने बनाया है। इस तस्वीर में अपारशक्ति कैमरे की ओर देख रहे हैं और उनके बालों पर कई सारी क्लिप लगी हुई हैं। अगली तस्वीर में वह पीछे की ओर से अपने नए हेयरस्टाइल को दिखा रहे हैं, जबकि उनकी बेटी आरजोई पूल के पास खड़ी दिखाई दे रही है।

  • 15 Jun 2025 12:22 PM IST

    उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में मां-बेटी पर बदमाशों ने की फायरिंग

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक रिक्शा पर सवार मां-बेटी पर दो व्यक्तियों ने गोली चलाई, जिसमें बेटी घायल हुई है। आस-पास के लोगों को भी छर्रे लग गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एसएचओ कटघर को सूचना मिली कि गुलाब बाड़ी क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। वहां पर देखने के लिए मिला कि एक रिक्शा पर मां-बेटी सवार थीं, जिन पर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने गोली चलाई थी। गोली बेटी को लगी थी और आस-पास के लोगों को छर्रे लगे थे। सभी का इलाज चल रहा है। वे सभी खतरे से बाहर हैं।

  • 15 Jun 2025 12:10 PM IST

    करण जौहर ने पिता को किया याद, लिखा 'पापा ने जिंदगी और सिनेमा दोनों का सबक सिखाया'

    फादर्स डे के मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। ये पोस्ट बताती है कि पिता-पुत्र का रिश्ता बेहद खास था। करण ने अपने पिता की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पिता यश जौहर के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई प्रतीत होती है।

  • 15 Jun 2025 12:02 PM IST

    सोने के भाव बढ़ने को लेकर अखिलेश का सरकार पर निशाना, बोले- सोने-चांदी की दुकानों में बढ़ रही वारदात

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोने के दाम बढ़ने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में सोने-चांदी की दुकानों में लगातार डकैती और चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख से ऊपर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि सोने का भाव ‘1 लाख’ से ऊपर जाना अन्य निवेशों पर अविश्वास और आर्थिक अनिश्चितता का प्रतीक है। ये देश और व्यापार के लिए अच्छा नहीं है। इन हालातों में सरकार कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दे। क्योंकि इससे सोने की राहजनी, छिनैती, चोरी व लूट जैसे अपराध बढ़ेंगे। खासतौर से तब जब देश-प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।

Created On :   15 Jun 2025 8:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story