Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Jun 2025 9:50 AM IST
इजरायल और ईरान में सायरन की आवाजों से शुरु हुई सुबह
इजरायल और ईरान में सुबह सायरन की आवाजों से हुई. यरुशलम और तेल अवीव जैसे बड़े शहरों में लगातार सायरन बज रहे हैं. ईरान की ओर से लगातार तेल अवीव को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है
- 15 Jun 2025 9:18 AM IST
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले पूर्व कैप्टन और एविएशन एक्सपर्ट आलोक सिंह
पूर्व कैप्टन और एविएशन एक्सपर्ट आलोक सिंह ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर कहा यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। यह दुर्लभतम घटनाओं में से एक है। हम केवल कयास लगा सकते हैं कि ऐसी संभावनाएं रही होंगी। (घटना से जुड़ी) वीडियो देखने से समझ आ रहा है कि एयरक्राफ्ट ने लिफ्ट प्रोड्यूस करना बंद कर दिया था। ऐसा हो सकता है कि इंजन को फ्यूल मिलना बंद हो गया हो, बर्ड स्ट्राइक, पायलट एरर या तकनीकी विफलता भी हो सकती है
- 15 Jun 2025 9:08 AM IST
दिल्ली और NCR में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट किया, "दिल्ली और NCR में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश, 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। घर के अंदर रहें और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने से बचें।
- 15 Jun 2025 8:57 AM IST
गौरीकुंड के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश
गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 के मारे जाने की खबर है। एक पायलट और 6 यात्रियों के साथ कुल 7 लोग इसमें सवार थे। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। सुबह करीब 5 बजे मस्तूरा गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगल में गिरा।
- 15 Jun 2025 8:48 AM IST
दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे
उत्तराखंड ADG कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे।
- 15 Jun 2025 8:44 AM IST
पचमढ़ी में भाजपा जनप्रतनिधियों का योगा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पचमढ़ी में भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया।
- 15 Jun 2025 8:34 AM IST
पीएम मोदी व राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बीच निकोसिया में होगी वार्ता
पीएम मोदी व राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बीच राजधानी निकोसिया में वार्ता होगी। लिमासोल में वह उद्यमियों को संबोधित करेंगे
- 15 Jun 2025 8:29 AM IST
पहले चरण में पीएम मोदी साइप्रस पहुंचेंगे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में पीएम साइप्रस पहुंचेंगे। 15-16 जून की यह यात्रा साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर हो रही है। दो दशकों में यह किसी भारतीय पीएम की पहली साइप्रस यात्रा है
- 15 Jun 2025 8:20 AM IST
पीएम मोदी विदेश दौरे के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 15 से 18 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडा व क्रोएशिया जाएंगे।
- 15 Jun 2025 8:10 AM IST
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को हादसा स्थल पर भेजा गया
हेलिकॉप्टर में कुल पांच लोग सवार थे। पांचों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।
Created On :   15 Jun 2025 8:05 AM IST