Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 Nov 2025 9:42 AM IST
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के सीएम कार्यालय ने रविवार सुबह 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ने बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कई लोगों की जान जाने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी।"
- 16 Nov 2025 9:40 AM IST
डब्ल्यूबीबीएल कप्तान सोफी डिवाइन के नाम 3 विकेट, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीता मुकाबला
पर्थ स्कॉर्चर्स ने विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 के 12वें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 9 रन से मात दी। यह स्कॉर्चर्स की इस सीजन दूसरी जीत रही।
- 16 Nov 2025 9:07 AM IST
पहाड़ी धंसने से खदान में दबे 15 मजदूर, अब तक 1 शव बरामद, बचाव कार्य जारी, सोनभद्र में खनन के दौरान बड़ी दुर्घटना
यूपी के सोनभद्र में खनन के दैरान बड़ा हादसा हो गया। यहां पहाड़ी धंसने से खदान में काम कर रहे 15 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 1 की डेड बॉडी बरामद बाहर निकाल ली गई है। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
- 16 Nov 2025 8:43 AM IST
गाजा को 'फिर से खड़ा' करने में जुटे स्वयंसेवक, कचरा और मलबा हटाने का अभियान जोरों पर
गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच दो साल के युद्ध के बाद यहां के हालात को दैनिक जनजीवन के लिए फिर से सामान्य करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके लिए कई स्वयंसेवकों ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है। वे बारिश के मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने और सड़कों पर जमा मलबे को हटाने के लिए गाजा शहर की स्वच्छता में जुटे हैं।
- 16 Nov 2025 8:36 AM IST
दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार में अवैध शराब के साथ सप्लायर को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार को पश्चिम विहार पश्चिम में देर रात गश्त के दौरान एक 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 32 कार्टन- 1,600 क्वार्टर- अवैध शराब बरामद की। आरोप है कि शराब कथित तौर पर हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में तस्करी कर लाई जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
- 16 Nov 2025 8:12 AM IST
बंगाल व्यापारी हत्याकांड पुलिस ने आरोपी बीडीओ की कार जब्त की
पश्चिम बंगाल में स्वर्ण व्यापारी की हत्या मामले में पुलिस ने ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत बर्मन की कार जब्त कर ली है। बीडीओ कोलकाता के दत्ताबाद इलाके में एक स्वर्ण व्यापारी की हत्या के आरोपी हैं।
- 16 Nov 2025 8:03 AM IST
पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बड़ा हादसा हुआ। यहां तीस्ता नदी पर बने एक पुल पर मोटरसाइकिल और पिकअप वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
Created On :   16 Nov 2025 7:50 AM IST












