Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए ब्रांड की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Aug 2025 9:10 AM IST
राहुल-तेजस्वी 16 दिनों की इस यात्रा में दक्षिण बिहार से होते हुए उत्तर बिहार का परिभ्रमण करेंंगे
राहुल-तेजस्वी 16 दिनों की इस यात्रा में दक्षिण बिहार से होते हुए उत्तर बिहार का परिभ्रमण करेंंगे और यात्रा का समापन राजधानी में एक मंच से जीत की हुंकार के साथ करेंगे। बताया जा रहा है कि मताधिकार यात्रा 25 जिलों में 1300 किलोमीटर की यात्रा में होगी।।
- 17 Aug 2025 8:53 AM IST
बिहार के सासाराम से शुरू होने वाली कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे राहुल, लालू और तेजस्वी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से निकले। राहुल गांधी आज बिहार के सासाराम से शुरू होने वाली कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे। RJD नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव यात्रा में शामिल होंगे
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से निकले।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
राहुल गांधी आज बिहार के सासाराम से शुरू होने वाली कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे। RJD नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव यात्रा में शामिल होंगे। pic.twitter.com/hXCRc9MPBV - 17 Aug 2025 8:48 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना- शहरी विस्तार सड़क-2 (यूईआर-2) के दिल्ली खंड और द्वारका एक्सप्रेसवे - का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी में आयोजित होगा। इस दौरान वह एक जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
- 17 Aug 2025 8:32 AM IST
यूरोपीय संघ ने ट्रंप पुतिन वार्ता को लेकर पुतिन को घेरा
यूरोपीय संघ के राजनियक काजा कल्लास ने ट्रंप पुतिन वार्ता को लेकर कहा कि पुतिन की हमलों को खत्म करने की इच्छा नहीं है। वे वार्ता को लंबा खींच रहे हैं। कल्लास ने कहा कि रूस यु्द्ध को खत्म करना नहीं चाहता है। हालांकि अब सबकी निगाहें यूक्रेन और अमेरिका की वार्ता पर टिकी हैं।
- 17 Aug 2025 8:19 AM IST
अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के बाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी नेता जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात की। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सभी का मानना है कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौते पर पहुंचना है।
- 17 Aug 2025 8:13 AM IST
3 साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना ने यूक्रेन की एक बड़ी टुकड़ी पर कब्ज़ा कर लिया
3 साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना ने यूक्रेन की एक बड़ी टुकड़ी पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके बदले न सिर्फ पासपोर्ट को और कई सैनिकों की कुर्बानी हुई अंतरराष्ट्रीय विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बावजूद समग्र सहमति बनाने को तैयार नहीं है।
- 17 Aug 2025 8:03 AM IST
विपक्ष की बिहार के सासाराम से मत अधिकार यात्रा की
समाजवादी पार्टी के नेता राहुल गांधी बिहार के सासाराम से अपनी मत अधिकार यात्रा' की शुरुआत रविवार से करने वाले हैं। इस यात्रा में बिहार विधानसभा के सभी घटक दलों के नेता तेज यादव शामिल होंगे
Created On :   17 Aug 2025 7:49 AM IST