Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Nov 2025 9:42 AM IST
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण में नहीं हो रहा सुधार, कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर स्तर तक बनी रही। राजधानी के ऊपर धुंध की मोटी चादर छाई रही।
- 17 Nov 2025 9:33 AM IST
बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
शिवसेना के संस्थापक और हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रखर नेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- 17 Nov 2025 9:32 AM IST
केरल एसआईआर प्रक्रिया के बीच बीएलओ के सुसाइड के बाद कर्मचारी संगठनों ने काम का बहिष्कार किया
केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच एक बीएलओ के कथित रूप से सुसाइड करने का मामला तूल पकड़ रहा है। राज्य के कर्मचारी संगठनों ने अपना विरोध जताते हुए सोमवार को ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला लिया है।
- 17 Nov 2025 8:55 AM IST
दिल्ली द्वारका में कुख्यात साइकिल चोर गिरफ्तार, 16 चोरी की साइकिल बरामद
दिल्ली पुलिस की द्वारका दक्षिण थाना टीम ने एक बड़े सफल अभियान में कुख्यात साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16 चोरी की साइकिल बरामद की गईं, जिससे क्षेत्र में हुई चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ।
- 17 Nov 2025 8:52 AM IST
नोएडा कृष्णा प्लाजा में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
नोएडा के सेक्टर-18 के प्रमुख व व्यस्त व्यावसायिक परिसर कृष्णा प्लाज़ा में सोमवार तड़के एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना सामने आई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जोरदार प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।
- 17 Nov 2025 8:35 AM IST
रोहिणी आचार्य के परिवार ने नाता तोड़ने पर राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का बयान
अपनी भतीजी रोहिणी आचार्य के बयानों पर आरजेडी नेता राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने कहा कि क्या सही है और क्या गलत, इसकी जांच होगी। अगर किसी ने वो कहा है जो वो दावा कर रही हैं, तो वो गलत है। वो परिवार की बेटी हैं और सबसे बड़ी भी। अगर किसी ने उनके लिए कुछ गलत कहा है, तो वो गलत है। उन्हें जो चाहे फैसला लेने का अधिकार है। उन्हें कौन रोक रहा है? मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। अगर आप मेरे घर में रह रही हैं, तो क्या आप मेरे हिसाब से नहीं रहेंगी? अगर आप मेरे हिसाब से नहीं रहेंगी, तो आपको बाहर निकाल दिया जाएगा। ये रोहिणी का भी घर है। उनके माता-पिता और भाई-बहन सभी वहां रहते हैं। उन्हें अधिकार है, और उन्हें उस व्यक्ति को बाहर निकालना चाहिए था जिसने उन्हें जाने के लिए मजबूर किया। रोहिणी को अपने घर में रहने वाले किसी बाहरी व्यक्ति के खिलाफ आपत्ति जताने का अधिकार है।
- 17 Nov 2025 8:31 AM IST
आईडीएफ ने माना, 'गलत पहचान' की वजह से संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर चलाई गोलियां
इजरायल की सेना (आईडीएफ) ने माना है कि दक्षिण लेबनान में उसने गलती से दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोली चलाई। सेना के अनुसार यह गलती खराब मौसम और गलत पहचान की वजह से हुई।
- 17 Nov 2025 8:09 AM IST
कर्नाटक में इंजीनियरिंग छात्रा का 'यौन उत्पीड़न' करने वाले लेक्चरर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कर्नाटक के मैसूर जिले से इंसानियत को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित कॉलेज के लेक्चरर पर छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   17 Nov 2025 8:07 AM IST












