Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 19 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
 
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Aug 2025 1:50 PM IST
घर में आग लगाने वाले आरोपियों पर अपराध दर्ज
ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी में बीते 11 जुलाई को शराब खोरी के दौरान एक दोस्त के द्वारा चाकू मारकर दूसरे दोस्त की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बीते रविवार को गांव में महापंचायत बुलाई गई, जिसमें शामिल लोगों ने जुलूस के दौरान एक घर में आग लगा दी।
 - 19 Aug 2025 1:40 PM IST
अब 100 नहीं 112 डायल करने पर आएगी पुलिस
आमजन तक पुलिस की पहुंच त्वरित और सुलभ बनाने के लिए मध्यप्रदेश में एक दशक पहले अस्तित्व में आई डायल 100 का स्थान अब 112 ने ले लिया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सेवा को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया था।
 - 19 Aug 2025 1:30 PM IST
पांढुर्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.108 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
पांढुर्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक युवक को बड़ी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 2 किलो 108 ग्राम गांजा बरामद किया।
 - 19 Aug 2025 1:20 PM IST
किराना दुकान में फ्रीजर का कम्प्रेशर फटने से भडक़ी आग
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत लोहरौरा गांव की एक किराना दुकान में आग लगने के बाद फ्रीजर में ब्लास्ट से भारी नुकसान हो गया, जिस पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
 - 19 Aug 2025 1:10 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 19-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 18 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट है।
 - 19 Aug 2025 1:00 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 19-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 18 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट थी।
 - 19 Aug 2025 12:56 PM IST
अगले तीन घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी बारिश का अलर्ट
अगले तीन घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी बारिश का अलर्ट
 - 19 Aug 2025 12:40 PM IST
INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर खड़गे के आवास पर चर्चा जारी
INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर खड़गे के आवास पर चर्चा जारी
 - 19 Aug 2025 12:30 PM IST
तेजस्वी का बड़ा बयान, गठबंधन को जिताएं, राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे
तेजस्वी का बड़ा बयान, गठबंधन को जिताएं, राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे
 - 19 Aug 2025 12:20 PM IST
दिल्ली में आज बारिश और आंधी का अलर्ट: आईएमडी
दिल्ली में आज बारिश और आंधी का अलर्ट: आईएमडी
 
Created On :   19 Aug 2025 7:52 AM IST












