Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 July 2025 9:05 AM IST
एक मात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग, जहां आकर काल के भी कांप जाते हैं पांव
कालों के काल महाकाल। द्वादश ज्योतिर्लिंग में तीसरे नंबर पर पूजे जाते हैं। कलयुग के कर्ता धर्ता और प्राणियों के काल हरने वाले महाकाल। यहां महादेव एक मात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग के तौर पर विराजते हैं। वास्तु में दक्षिण दिशा के स्वामी मृत्यु के देवता यमराज को माना गया है। मृत्यु से परे होने के कारण ही भगवान महाकाल को ये नाम दिया गया है। इसलिए यह भी मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन व पूजन करता है उसे मृत्यु उपरांत यमराज द्वारा दी जाने वाली यातनाओं से मुक्ति मिल जाती है।
- 2 July 2025 9:01 AM IST
अमरनाथ यात्रा भगवान भोले के जयकारों के साथ जम्मू से पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
जम्मू 'बम-बम भोले' के नारों से गूंज रहा है। भगवान शिव शंकर के जयकारों के बीच भगवती नगर बेस कैंप से बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ। पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हुए। पूजा के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- 2 July 2025 8:49 AM IST
कोलकाता में छात्रा से हुई बर्बरता से पूरा देश स्तब्ध- अमित मालवीय
कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में टीएमसी सासंद कल्याण बनर्जी के बयान से बंगाल की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। इस पर नेताओं का वार-पलटवार लगातार जारी है। इसी बीच, भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय समन्वयक अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "24 वर्षीय कानून की छात्रा के साथ हुई अकल्पनीय क्रूरता से पूरा देश स्तब्ध है, वहीं टीएमसी नेता अपनी राजनीतिक बॉस ममता बनर्जी से प्रशंसा पाने के लिए बलात्कार को सामान्य बनाने में व्यस्त हैं।"
- 2 July 2025 8:23 AM IST
उद्धव के सीएम रहते हिंदी को तीसरी भाषा बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी- कृष्णा हेगड़े
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदी भाषा के विरोध में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शनिवार को मुंबई में संयुक्त रैली निकालेंगे। इस पर शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए हिंदी को तीसरी भाषा बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब बीएमसी चुनावों में मराठी भाषा को मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
- 2 July 2025 8:08 AM IST
डिजिटल इंडिया के 10 साल भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत को लेकर झारखंड में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए राज्यभर में पूजा-अर्चना और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र के साथ विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां छिन्नमस्तिका से 'दिशोम गुरु' के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
- 2 July 2025 8:03 AM IST
रांची शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत को लेकर झारखंड में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए राज्यभर में पूजा-अर्चना और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र के साथ विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां छिन्नमस्तिका से 'दिशोम गुरु' के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
Created On :   2 July 2025 7:59 AM IST