Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 March 2025 2:19 PM
महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने अनिकेत सादुडे अपहरण मामले में परिजनों से की बात
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के बाभुलगांव क्षेत्र में 14 वर्षीय अनिकेत संतोष सादुडे का 12 मार्च की रात को अपहरण कर लिया गया था। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है, जिससे परिवारवालों की चिंता और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अनिकेत के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि मामले में तेजी से जांच की जाएगी। उन्होंने अनिकेत के परिवार को दिलासा दिया और कहा कि मामले की जांच में पूरी तत्परता से काम किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को और तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
- 20 March 2025 2:04 PM
शी चिनफिंग ने युन्नान के विकास की नई स्थिति रचने पर बल दिया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के निरीक्षण में बल दिया कि युन्नान प्रांत को गुणवत्ता विकास पर खास जोर देकर चीनी आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में युन्नान के विकास की नई स्थिति रचनी चाहिए।
- 20 March 2025 1:55 PM
बिहार ने पिछले दो दशकों में उच्च आर्थिक विकास दर बनाए रखा है - अरविंद पनगढ़िया
वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने गुरुवार को कहा कि बिहार ने पिछले लगभग दो दशकों में उच्च आर्थिक विकास दर को बनाए रखा है तथा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विकास संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न संकेतकों में राष्ट्रीय औसत को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
- 20 March 2025 1:02 PM
शी चिनफिंग ने दक्षिण पश्चिमी चीन के ली च्यांग शहर का निरीक्षण किया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के ली च्यांग शहर जाकर आधुनिक फूल उद्योग पार्क और ली च्यांग के पुराने शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थान विशेष कृषि के विकास, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व प्रयोग और चीनी राष्ट्र के समान समुदाय की चेतना की मजबूती की स्थिति जानी।
- 20 March 2025 12:46 PM
चीन ने पहली बार हजारों किलोमीटर की दूरी पर क्वांटम संचार स्थापित किया
चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही में देश-विदेश में कई शोध टीमों के साथ मिलकर क्वांटम माइक्रो-नैनो उपग्रह और लघुकृत मोबाइल ग्राउंड स्टेशन के बीच दुनिया का पहला वास्तविक समय उपग्रह-धरती क्वांटम कुंजी वितरण हासिल किया है।
- 20 March 2025 12:39 PM
राजद के शासनकाल में सत्ता संरक्षित अपराध होता था - अशोक चौधरी
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राजद के शासनकाल में सत्ता संरक्षित अपराध होता था। अब स्थिति बदल गई है। उस दौर में डरकर भागे लोग भी वापस बिहार लौट रहे हैं। हमारे नेता न किसी को फंसाते हैं और न बचाते हैं।
- 20 March 2025 11:20 AM
नक्सलवाद पर अमित शाह बोले...
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि, अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलवाद मुक्त होगा।
- 20 March 2025 11:00 AM
किसानों ने निकाला मार्च
अपनी मांगों को लेकर सीएएम नायब के करनाल आवास तक किसानों ने मार्च निकाला
- 20 March 2025 10:30 AM
निफ्टी 23,190 के पार पहुंचा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 283.05 अंक यानि कि 1.24 प्रतिशत बढ़कर 23,190.65 के स्तर पर बंद हुआ।
- 20 March 2025 10:15 AM
सेंसेक्स में 899 अंकों की तेजी
सेंसेक्स 899.01 अंक यानि कि 1.19 प्रतिशत बढ़कर 76,348.06 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On : 20 March 2025 2:30 AM