Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Nov 2025 9:34 AM IST
नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन -राजीव रंजन प्रसाद
जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "...आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे
- 20 Nov 2025 9:25 AM IST
नीतीश कुमार सीएम पद की लेंगे शपथ
मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे। यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में 10वां कार्यकाल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे। इसके साथ ही, कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में उपस्थित होंगे।
- 20 Nov 2025 9:14 AM IST
फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की तीसरी और अंतिम खेप सौंपने की तैयारी में भारत
भारत फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की तीसरी और अंतिम खेप सौंपने की तैयारी कर रहा है, जिससे 2022 में हुए 375 मिलियन डॉलर के समझौते की आपूर्ति पूरी हो जाएगी. इससे पहले की खेपें 2024 और इसी साल की शुरुआत में भेजी जा चुकी हैं. फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला भारत का पहला विदेशी ग्राहक बना है
- 20 Nov 2025 8:58 AM IST
26 से 28 नवंबर तक भारत दौरे पर रहेंगे इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री स्यामसूद्दीन
फिलीपींस के बाद अब इंडोनेशिया भी भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की तैयारी में है, दोनों देशों के बीच इस सौदे पर महत्वपूर्ण बातचीत इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री स्यामसूद्दीन की भारत यात्रा के दौरान होने वाली है. वे 26 से 28 नवंबर तक भारत दौरे पर रहेंगे
- 20 Nov 2025 8:44 AM IST
बिहार में नीतीश कुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ
नीतीश कुमार आज यानी बृहस्पतिवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नए सिरे से सरकार गठन का दावा पेश किया।
- 20 Nov 2025 8:29 AM IST
नए सौदे से अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी
सौदे को लेकर डीएससीए ने साफ कहा इससे अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। इसके अलावा यह भारत की क्षमता को भी बढ़ाएगा, जिससे वह वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर सके, अपनी सीमाओं की रक्षा को मजबूत कर सके और क्षेत्रीय खतरों को प्रभावी ढंग से रोक सके।
- 20 Nov 2025 8:21 AM IST
अमेरिका ने भारत के लिए एक अहम हथियार पैकेज को दी हरी झंडी
अमेरिका ने भारत के लिए एक अहम हथियार पैकेज को हरी झंडी दे दी है। इस समझौते के तहत भारत को 100 'जैवेलिन' एंटी-टैंक मिसाइलें, 25 हल्के कमांड लॉन्च यूनिट, और 216 'एक्सकैलिबर' प्रिसिजन आर्टिलरी राउंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है
Created On :   20 Nov 2025 8:10 AM IST












