Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

By - Bhaskar Hindi |22 Aug 2025 1:00 AM IST
21 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
2025-08-21 02:17:27
- 21 Aug 2025 8:07 AM IST
विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। खरगे ने कहा कि बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव केवल एक पद के लिए प्रतियोगिता नहीं है। यह हमारे राष्ट्र की आत्मा के लिए एक वैचारिक लड़ाई है।
- 21 Aug 2025 8:00 AM IST
CM गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में आधी रात को पेश किया।
Created On :   21 Aug 2025 7:47 AM IST
Next Story