आज की बड़ी खबरें 21 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Nov 2025 9:27 AM IST
रूस की आक्रामकता को बढ़ावा और पुतिन को मजबूत करेगा ट्रंप का नया मसौदा-ईयू
यूरोपीय देशों ने यूक्रेन युद्ध को रोकने पर ट्रंप के नए मसौदे पर आपत्ति जताई है। ईयू का कहना है कि ऐसा प्रस्ताव रूस की आक्रामकता को बढ़ावा देगा और पुतिन को मजबूत करेगा। मसौदे में यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने की बात कही गई है।
- 21 Nov 2025 9:14 AM IST
सुप्रीम कोर्ट से एसआईआर की प्रक्रिया को टालने की मांग
केरल सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर की प्रक्रिया को टालने की मांग की है, क्योंकि पिछले हफ्ते हाई कोर्ट ने इस प्रक्रिया को टालने की मांग वाली उसकी रिट पिटीशन पर विचार करने से मना कर दिया था।
- 21 Nov 2025 8:54 AM IST
20वें जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बुलावे पर शुक्रवार को 20वें जी20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले एक बयान में कहा गया, "यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी20 समिट होगा। 2023 में जी20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन जी20 का सदस्य बन गया था।"
- 21 Nov 2025 8:33 AM IST
केरल में स्थानीय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के एसआईआर को टालने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुको
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को केरल में आने वाले लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन्स (एलएसजीआई) चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को टालने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। बुधवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने याचिका को लिस्ट करने पर सहमति जताई, जब वकील ने कोर्ट को बताया कि एसआईआर प्रक्रिया अभी चल रही है, भले ही केरल में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लोकल बॉडी इलेक्शन होने वाले हैं।
- 21 Nov 2025 8:15 AM IST
चिराग पासवान ने जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर पर कसा तंज
बिहार में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल कर नई सरकार का गठन कर लिया है। इसके बाद से गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की विपक्ष को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। एनडीए के सहयोगी दल एलजेपी (रामविलास) चीफ चिराग पासवान जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसा है।
Created On :   21 Nov 2025 8:10 AM IST












