Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Jan 2026 12:12 AM IST
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मिली धमकी
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा पत्र मिला है। पुणे में विमान की लैंडिंग हुई और फिर यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।
- 22 Jan 2026 11:41 PM IST
पंजाब अमृतसर ब्लास्ट मामले में एनआईए ने तीन सीमावर्ती जिलों में तलाशी अभियान चलाया
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को 2025 अमृतसर मंदिर ग्रेनेड आतंकी हमले के मामले में चल रही जांच के तहत पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली। अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में 10 जगहों पर की गई तलाशी के दौरान मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और डॉक्यूमेंट्स सहित कई आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए।
- 22 Jan 2026 11:14 PM IST
गुप्त नवरात्रि रांची से 80 किमी दूर शक्ति का दिव्य मंदिर, वेद-पुराणों में है शक्तिपीठ का उल्लेख
भगवती की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्रि चल रहा है, जिसमें भगवती के साथ ही दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है। शुक्रवार को नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन छिन्नमस्तिका माता के दर्शन और पूजन का विशेष विधान है। माता का दिव्य मंदिर झारखंड में स्थित है।
- 22 Jan 2026 10:45 PM IST
छत्तीसगढ़ की झांकी गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारत के पहले आदिवासी डिजिटल म्यूजियम की झलक
छत्तीसगढ़ की झांकी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। यह भारत के पहले डिजिटल म्यूजियम पर आधारित है, जो आदिवासी वीर नेताओं के समर्पण को दर्शाती है।
- 22 Jan 2026 9:58 PM IST
पाकिस्तान बनता जा रहा है हमास का सुरक्षित ठिकाना रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि आतंकवादी संगठन हमास का पाकिस्तान, खासकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में वैचारिक और लॉजिस्टिक आधार बनाना एक वास्तविक और गंभीर खतरा है। रिपोर्ट के अनुसार, जब वैश्विक समुदाय गाजा में हमास के सैन्य ढांचे को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, उसी समय पाकिस्तान हमास के पुनर्गठन के लिए अगला उपजाऊ क्षेत्र बनता जा रहा है, जो पश्चिमी देशों और क्षेत्र में उनके हितों के लिए बड़ा जोखिम है।
- 22 Jan 2026 9:39 PM IST
बांग्लादेश में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बना बिजली क्षेत्र
बांग्लादेश का घाटे में चल रहा बिजली क्षेत्र, जो बड़े पैमाने पर जीवाश्म ईंधनों पर निर्भर है, देश में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बनकर उभरा है। इसके साथ ही यह अर्थव्यवस्था पर भी भारी बोझ डाल रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है।
- 22 Jan 2026 9:20 PM IST
ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में 25 देश हुए शामिल, इन देशों ने ठुकराया राष्ट्रपति का न्योता
वैश्विक राजनीतिक गलियारे में वर्तमान समय में कई मुद्दों ने हलचल मचा रखी है। वेनेजुएला, ग्रीनलैंड, रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर गाजा सीजफायर तक, विश्व पटल पर सियासी मुद्दा बना हुआ है। विश्व में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की शुरुआत की है। इसमें शामिल होने के लिए ट्रंप ने दुनिया के लगभग 60 देशों को न्योता भेजा। आइए जानते हैं कि किन देशों ने ट्रंप के इस न्योते को स्वीकार किया और किन देशों ने ठुकरा दिया।
- 22 Jan 2026 8:46 PM IST
अंडर 19 वर्ल्ड कप 40 रन देकर 6 विकेट! शाक्वान की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को चौंकाया
वेस्टइंडीज ने हाई परफॉर्मेंस ओवल में गुरुवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 55 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले से पहले ही अफगानिस्तान के साथ साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-6 में अपनी जगह बना चुकी थीं।
- 22 Jan 2026 8:27 PM IST
आईजीपीएल ने शुरू किया गोल्फ ग्रोथ इनिशिएटिव, तैयार होगी भारतीय गोल्फर्स की नई पीढ़ी
इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) ने गुरुवार को एक नया 'गोल्फ ग्रोथ इनिशिएटिव' शुरू किया। यह कार्यक्रम इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू), प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीजीएआई) और द गोल्फ फाउंडेशन (टीजीएफ) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है।
- 22 Jan 2026 7:54 PM IST
गणतंत्र दिवस की झांकियों में दिखेगा 'स्वतंत्रता का मंत्र वंदे मातरम्'
गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकलेंगी। इनमें से 17 झांकियां विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की हैं। वहीं, 13 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की होंगी। इस वर्ष की झांकियों की व्यापक थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ तथा ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ है।
Created On :   22 Jan 2026 8:05 AM IST












