Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Jun 2025 8:26 AM IST
26 जून को नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास, जोरों पर तैयारियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के शिलान्यास की तारीख की घोषणा हो चुकी है। 26 जून को शाम 5 बजे इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास किया जाएगा। इस आयोजन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगने की पूरी उम्मीद है। कई बड़े चेहरे भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस समारोह के साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत होगी।
- 22 Jun 2025 8:15 AM IST
हमारे बिना बिहार में कोई सरकार नहीं बन सकती- जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस
बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धा, दिव्यांग और विधवा सहित सभी पेंशन राशि को बढ़ाने की घोषणा के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इस फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि यह कदम उनके दबाव में उठाया गया है। इस पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) गुलाम गौस ने करारा पलटवार किया।
- 22 Jun 2025 8:05 AM IST
बस्तर में भय का वातावरण, लोकतंत्र में डर नहीं होना चाहिए- टीएस सिंहदेव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंहदेव ने कहा, "मेरी कुछ साथियों से बस्तर में बात हुई। लोकतंत्र में हम आजादी की बात करते हैं, लेकिन वहां अब भी डर और भय का माहौल है। लोग सोचते हैं कि अगर कुछ कह दिया तो उसका गलत अर्थ न निकाल लिया जाए। यह चिंता का विषय है।"
Created On :   22 Jun 2025 8:02 AM IST