Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Oct 2025 10:19 AM IST
पंजाब पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत में नया मोड़
पूर्व पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी, पंजाब सरकार की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के 35 वर्षीय बेटे की संदिग्ध हालात में मौत की जांच नई दिशा में मुड़ गई है.
- 22 Oct 2025 10:03 AM IST
चैंपियंस लीग आर्सेनल ने एटलेटिको मैड्रिड को 4-0 से रौंदा, विक्टर बने मैच के हीरो
चैंपियंस लीग में आर्सेनल ने एटलेटिको मैड्रिड को 4-0 से धूल चटाई। विक्टर ग्योकेरेस मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल दागे। इसी के साथ आर्सेनल ने अपनी शानदार शुरुआत बरकरार रखी है। टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में एक भी गोल नहीं खाया है।
- 22 Oct 2025 10:00 AM IST
भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा की, सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल
भारत सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है। राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र मुख्यतः भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के कर्मियों के हैं।
- 22 Oct 2025 9:31 AM IST
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दीपावली, पीएम मोदी को फोन पर दी बधाई; प्रधानमंत्री ने किया धन्यवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई। दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दीपावली की बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा। पीएम मोदी ने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।"
- 22 Oct 2025 9:05 AM IST
दीपावली के बाद धुंध से दिल्ली का दम घुटा, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' स्तर पर पहुंची
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा फिर से बिगड़ गई है। दीपावली के बाद बुधवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 5:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
- 22 Oct 2025 9:04 AM IST
इजराइल को गाजा में दो साल से बंधक बनाए गए अपने दो नागरिकों के शव वापस मिले
इजरायल को गाजा में दो साल से बंधक बनाए गए अपने दो नागरिकों के शव वापस मिले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हमास ने मंगलवार को गाजा में रेड क्रॉस को ताबूत सौंपे, जिन्होंने उन्हें एन्क्लेव के अंदर इजरायली सेना और 'शिन बेट' सुरक्षा एजेंटों को सौंप दिया।
- 22 Oct 2025 8:47 AM IST
महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले तैयारी परखने उतरेंगी ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टीमें
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच होल्कर स्टेडियम में बुधवार को महिला विश्व कप 2025 का 23वां मैच खेला जाना है, जिसमें दोनों टीमें सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले जीते, जबकि श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया।
- 22 Oct 2025 8:30 AM IST
हिंदू-मुस्लिम एकता ही देश की असली ताकत है एसटी हसन
समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने महाराष्ट्र के पुणे शनिवारवाड़ा नमाज विवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे धार्मिक नफरत की राजनीति करार दिया है। सपा नेता एसटी हसन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश की बदकिस्मती है कि अगर कोई इबादत करता है, तो एक-दूसरे पर एतराज हो जाता है।
- 22 Oct 2025 8:18 AM IST
वीरता पुरस्कारों के लिए अधिसूचना जारी, सूची में ऑपरेशन सिंदूर के वीरों के नाम शामिल
भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है।
- 22 Oct 2025 8:04 AM IST
जनता की आवाज का शायर अदम गोंडवी और 'चमारों की गली' का विद्रोह
अदम गोंडवी, जिनका वास्तविक नाम रामनाथ सिंह था, हिंदी साहित्य के उन चुनिंदा कवियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी तीखी और साहसी कविताओं के माध्यम से सामाजिक अन्याय, गरीबी, जातिवाद और राजनीतिक भ्रष्टाचार को निशाना बनाया। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1947 को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के अट्टा परसपुर गांव में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था।
Created On :   22 Oct 2025 8:00 AM IST