Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Feb 2026 4:23 PM IST
बिहार विधानसभा में मनेर के 'लड्डू', गया के 'तिलकुट'और 'लाई' तक हुई चर्चा, जीआई टैग की उठी मांग
बिहार विधानसभा में सोमवार को प्रदेश की चर्चित मिठाइयों की भी चर्चा हुई। किसी विधायक ने अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध लड्डू का जिक्र किया तो किसी ने रस्कदम, अनारसा, तिलकुट तक की बात की। इस दौरान सदन का माहौल भी खुशनुमा बन गया। दरअसल, बिहार विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान राज्य की प्रसिद्ध मिठाइयों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने का मुद्दा सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने उठाया। भाजपा के विधायक सियाराम सिंह ने अपने क्षेत्र की प्रसिद्ध "खोभिया लाई" को जीआई टैग दिलाने का मुद्दा उठाया।
- 23 Feb 2026 4:12 PM IST
एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन संविधान के तहत था राकेश सिन्हा
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर भाजपा के निशाने पर कांग्रेस पार्टी आ गई है। भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है, तो वहीं, पीएम मोदी ने भी कांग्रेस को इस बर्ताव के लिए लताड़ा है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इस प्रोटेस्ट का समर्थन किया है। झारखंड से कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन संविधान के तहत था। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मुझे लगता है कि जो यूथ कांग्रेस के लोगों ने किया, वो बिल्कुल देश के सम्मान को बचाने के लिए किया है और लोकतंत्र में हमें विरोध करने का अधिकार है। लोकतंत्र में कहां जाकर विरोध करें। इनके घर पर जाकर विरोध करें। हमने विरोध किया है और ये अधिकार हमको संविधान देता है।
- 23 Feb 2026 3:53 PM IST
उदयनिधि स्टालिन को डरने की जरूरत नहीं, देश पीएम मोदी के साथ खड़ा विजय शर्मा
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उदयनिधि स्टालिन को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम करते हैं और हर नागरिक के साथ खड़े हैं, उनसे डरने की कोई वजह नहीं है।
- 23 Feb 2026 3:44 PM IST
उदयनिधि स्टालिन को डरने की जरूरत नहीं, देश पीएम मोदी के साथ खड़ा विजय शर्मा
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उदयनिधि स्टालिन को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम करते हैं और हर नागरिक के साथ खड़े हैं, उनसे डरने की कोई वजह नहीं है।
- 23 Feb 2026 2:55 PM IST
मुकुल रॉय को बंगाल में टीएमसी ही नहीं, बीजेपी भी हमेशा याद रखेगी
टीएमसी जितना तो नहीं, लेकिन बंगाल में बीजेपी के पांव जमाने में मुकुल रॉय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, क्रेडिट भले ही कम मिला हो, ममता बनर्जी के साथ संगठन संभालने, दिल्ली की राजनीति में खास रोल निभाने, केंद्र सरकार में मंत्री बनने और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विवादों में रहे मुकुल रॉय हमेशा ही सुर्खियों में रहे।
- 23 Feb 2026 2:45 PM IST
गहन जांच के बाद ही फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल होंगे तेजस विमान, हादसों के बाद एयरफोर्स का फैसला
भारतीय वायुसेना इस साल अप्रैल में स्वदेशी तेजस Mk1A विमान का गहन तकनीकी आकलन करेगी, वायुसेना विमानों की कोर कॉम्बैट कैपिबिलिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहती, आकलन के बाद एक्सेप्टेंस ट्रायल शुरू होंगे, जिसके सफल होने पर विमान को फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा।
- 23 Feb 2026 2:27 PM IST
US से जंग की आहट, इंडियन एंबेसी ने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी को एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को तुरंत तेहरान छोड़ने की सलाह दी है, एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों, पर्यटकों) से अपील की है कि वो बदलती स्थिति को देखते हुए वाणिज्यिक उड़ानों समेत उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करके देश (ईरान) छोड़ दें।
- 23 Feb 2026 2:10 PM IST
12 KM अंडरग्राउंड, 210 रुपये दिल्ली-मेरठ का किराया...नमो भारत दे रही यात्रियों को खास अनुभव
दिल्ली - मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है, यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस तेज आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है, दिल्ली से मेरठ तक का किराया 210 रुपये तय किया गया है, इस सेवा के शुरू होने से यात्रा के समय में कमी आ रही है।
- 23 Feb 2026 1:49 PM IST
लाल किला-दिल्ली असेंबली को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप के नाम से आया धमकी भरा ई-मेल
दिल्ली पुलिस को सोमवार को दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला, जो कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजा गया था, पुलिस और साइबर सेल धमकी भरे मेल की जांच कर रहे हैं।
- 23 Feb 2026 1:38 PM IST
पिता ने कहा था- 'बेटी सड़क पर आ जाओगी', फिर भी IAS पति को तलाक देकर 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से की शादी, अब मिल रहा धोखा
भोपाल के सियासी गलियारों से एक ऐसा हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, धोखे और सत्ता के रसूख की परतों को उधेड़ कर रख दिया है, एक समय अपने IAS पति को छोड़कर कांग्रेस नेता का हाथ थामने वाली शिखा सिंह आज न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं।
Created On :   23 Feb 2026 8:00 AM IST












